शाम के समय जब हल्की भूख लगती है, तो अक्सर समझ नहीं आता कि क्या खाया जाए। क्योंकि इस समय आमतौर पर हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर पर ज्यादा बोझ न पड़े और रात के खाने तक आराम से भूख भी बनी रहे। शाम का स्नैक्स ऐसा होना चाहिए जो हल्के भी हो और स्वादिष्ट भी, ताकि मन खुश रहे और सेहत भी बनी रहे।

शाम की चाय के साथ आप भी ऐसी डिश की तलाश कर रहे हैं जो बनाने में आसान और हेल्दी हो, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, दो ऐसे स्नैक्स हैं जो बनाने में बेहद सरल और स्वाद से भरपूर होते हैं।

मसाला ब्रेड बाइट्स
सामग्री (2 लोगों के लिए)

4 ब्रेड स्लाइस (सफेद/गेहूं/मल्टीग्रेन)
1 बड़ा चम्मच तेल
आधा छोटा चम्मच राई
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा प्याज कटा हुआ
1/4 कप शिमला मिर्च कटी हुई
1/4 कप कटे हुए टमाटर
स्वादानुसार नमक
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
आधा छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला या चाट मसाला
ताजा कटा हरा धनिया
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

मसाला ब्रेड बाइट्स बनाने की विधि

ब्रेड स्लाइस को छोटे चौकोर या त्रिकोण टुकडो़ं में काट लें और अलग रख दें।
एक पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, हरी मिर्च और प्याज डालकर 1 मिनट तक भूनें।
अब इसमें शिमला मिर्च, टमाटर, नमक और मसाले डालकर हल्का सा पकाएं, ताकि सब्जियां हल्की कुरकुरी हो जाएं।
इसके बाद ब्रेड के टुकड़े डालकर धीरे-धीरे मिलाएं, ताकि हर टुकड़े पर मसाला अच्छी तरह लग जाए।
अंत में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गरमागरम सर्व करें।

हनी-चिली पनीर टोस्ट
सामग्री (2 लोगों के लिए)

4 ब्रेड स्लाइस
150 ग्राम पनीर (टुकड़े-टुकड़े में)
1 बड़ा चम्मच शहद
1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
आधा छोटा चम्मच सोया सॉस (वैकल्पिक)
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
1 बड़ा चम्मच मक्खन
स्वादानुसार नमक
1 बड़ा चम्मच कटी हुई हरी प्याज या धनिया

बनाने की विधि

एक पैन में मक्खन गरम करें और उसमें पनीर डाल दें। अब इसमें नमक, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स, सोया सॉस और शहद डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं।

अब उसी पैन में ब्रेड स्लाइस को हल्का सा टोस्ट करें जब तक वे कुरकुरे न हो जाएं। अब हनी-चिली पनीर मिश्रण को हर टोस्ट पर अच्छी तरह फैलाएं। ऊपर से कटी हुई धनिया पत्ती या हरी प्याज डालकर सजाएं और तुरंत परोस दें।

Also Read
अब बच्चे परवल देखकर नहीं बनाएंगे मुंह, इस तरह बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट