Bedsheet Reuse Ideas: बेडशीट को बिछाते-बिछाते अगर आप बोर हो गई हैं या फिर आपकी बेडशीट पुरानी हो गई तो उसे हटाने के बजाय आप उससे कुछ चीजें बना सकती हैं। जी हां, पुरानी बेडशीट से आप घर में इस्तेमाल होने वाली कई उपयोगी चीजें बना सकती हैं। यानी पुरानी बेडशीट भी आपका घर सजा सकती है। आप अगर क्रिएटिव हैं तो पुरानी बेडशीट से कमाल के DIY आइटम्स बनाकर पैसे बचा सकती हैं।
बेडशीट से बनाएं ये कमाल के DIY आइटम्स
पिलो-कुशन कवर
बेडशीट से आप पिलो या कुशन के कवर बना सकती हैं। इससे आप घर को सजा सकती हैं। कमरे या डाइनिंग एरिया को नया लुक देने के लिए आप कलरफुल बेडशीट को इस तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
कलरफुल पर्दे
होली का त्योहार आने को है। ऐसे में रंग-बिरंगी चीजें मन को लुभा रही हैं। ऐसे में अगर आपके पास कोई ऐसी बेडशीट है जिसपर रंग-बिरंगी फूल-पत्ती बनी हैं तो आप उससे कलरफुल पर्दे बना सकती हैं।
क्राफ्ट प्रोजेक्ट
पुरानी कॉटन की बेडशीट से आप वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। इसके लिए बेडशीट के प्रिंटेड हिस्से को फ्रेम करके वॉल डेकोर बनाएं।
टेबल रनर
डाइनिंग टेबल के लिए आप बेडशीट से मैचिंग रनर और प्लेसमैट तैयार कर सकते हैं। बेड के नीचे की तरफ रखने के लिए छोटा डेकोरेटिव रनर भी तैयार कर सकती हैं।
छोटे सॉफ्ट टॉय
अगर आप क्रिएटिव हैं तो पुरानी बेडशीट से बच्चों को लिए छोटे सॉफ्ट टॉय भी बना सकती हैं। बच्चों के खिलौने रखने के लिए आप टॉय स्टोरेज बैग बनाएं।
बैग बनाएं
पुरानी प्रिंटेड बेडशीट से आप बैग बना सकती हैं। बाजार में ले जाने के लिए शॉपिंग बैग से लेकर आप सब्जी लेकर आने वाला थैला भी बना सकती हैं। यह बेडशीट को रीयूज करने का एक अच्छा ऑप्शन है।
स्टोरेज बास्केट कवर
पुरानी बेडशीट से आप स्टोरेज बास्केट कवर भी बना सकती हैं। ड्रॉस्ट्रिंग वाला बड़ा बैग भी तैयार कर सकती हैं।
