प्रियंका चोपड़ा के इन विंटर लुक्स को अपनाकर आप भी सर्दियों में दिख सकती हैं स्टाइलिश, जानिए कैसे
Winter Stylish Look: सर्दियों में स्टाइलिश दिखना बहुत मुश्किल हो जाता है। क्योंकि सर्दी से बचने के लिए कई सारे कपड़े पहनने के बाद शरीर का आकार इंम्प्रेसिव नहीं लग पाता है। ऐसे में आप प्रियंका चोपड़ा के विंटर लुक से इंस्पायर हो सकते हैं।

Priyanka Chopra Winter Look: कई लड़कियों को यह शिकायत होती है कि सर्दियों में स्टाइलिश दिखना बहुत मुश्किल हो जाता है। क्योंकि सर्दी से बचने के लिए कई सारे कपड़े पहनने के बाद शरीर का आकार इंम्प्रेसिव नहीं लग पाता है। ऐसे में आप प्रियंका चोपड़ा के विंटर लुक को अपना सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा को हमेशा से स्टाइल आइकन के रूप में देखा जाता हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सेलेब्रिटी उनके लुक्स से प्रभावित रहते हैं। उनके फॉलोवर्स का मानना है कि यूएस जाने के बाद से प्रियंका का फैशन सेंस और बेहतर हुआ है। प्रियंका के अलग-अलग लुक्स में उनका विंटर लुक खासा पसंद किया जाता है जिन्हें आप भी ट्राय कर स्टाइलिश दिख सकते हैं।
View this post on Instagram
स्कर्ट विद हाई नेक स्वेटशर्ट लुक – प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फीड नाम के एक ब्रेंड का प्रोमोशन करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी स्टाइलिश फोटो अपलोड की है। इन तस्वीरों में उनके साथ उनके पति निक जोनस भी नजर आ रहे हैं।
प्रियंका के फॉलोवर्स को उनका स्कर्ट विद हाई नेक स्वेटशर्ट लुक बहुत पसंद आ रहा है। उनके फैन्स ने उनके इस पोस्ट पर अपना फीडबैक देते हुए लिखा है कि उनका यह लुक बहुत अलग है और इससे उन्हें विंटर लुक इंस्पीरेशन मिल रही हैं।
View this post on Instagram
शॉर्ट पेन्ट विद कोर्ट एंड स्टाइलिश टॉप – कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने यह लुक एक मीटिंग के लिए कैरी किया था। इसमें वो व्हाइट कलर की शॉर्ट पेन्ट, व्हाइट कोर्ट और पीच कलर का स्टाइलिश इनर टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने इसके साथ न्यूड पीच कलर की लिपस्टिक भी अप्लाई की है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के इस लुक को बहुत पसंद किया गया है। आपको बता दें कि इस पोस्ट को 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।
View this post on Instagram
ओवरकोट विद डार्क जीन्स एंड क्रॉप्ड टॉप – यूएस के विंटर लुक्स में प्रियंका का ओवरकोट विद डार्क जीन्स एंड क्रॉप्ड टॉप लुक बेहद आकर्षक माना जाता है। इस अवतार में वो काफी बोल्ड और स्टाइलिश नजर आती हैं। साथ में मैचिंग हाईहील्स बूट उनके लुक में चार चांद लगा देते हैं। विंटर में आप भी प्रियंका के इन लुक्स को कैरी कर स्टाइलिश और क्लासी दिख सकती हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।