How to Repair Pressure Cooker Leakage Problem: खाना बनाने के लिए हर घर में प्रेशर कुकर का किसी न किसी तरह से इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि प्रेशर कुकर में खाना बनाते समय अगर सीटी बजने की बजाय ऊपर से पानी या भाप निकलने लगता है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार ऐसी समस्या होने पर लोग नई रबर कुकर में डलवा देते हैं। जबकि कई बार यह समस्या गैस्केट की नहीं होती है। वेंट पाइप में रुकावट, जरूरत से ज्यादा पानी भरना या ढक्कन सही से लॉक न होना भी इसकी वजह बन सकता है। ऐसे में पहले लीकेज की सही वजह पहचानना जरूरी है, तभी सही समाधान मिल सकता है।

सबसे पहले लीकेज की जगह पहचानें

जब भी आपको ऐसा लगे कि कुकर की सीटी की जगह पानी ऊपर से निकल रहा है तो सबसे पहले यह देखें कि पानी या भाप किस हिस्से से निकल रही है। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं। सीटी (वेंट पाइप) के पास, ढक्कन के किनारों से, सेफ्टी वाल्व के आसपास, हैंडल या लॉकिंग एरिया के पास लीकेज हो सकता है। ये देखना इसलिए जरूरी है कि अलग-अलग जगह से लीकेज होने के कारण भी अलग हो सकते हैं।

अगर सीटी वाली जगह पर पानी निकलने की वजह

कुकर में जरूरत से ज्यादा पानी भर दिया जाए तब भी सीटी वाली जगह से पानी निकल सकता है। इतना ही नहीं दाल, राजमा या छोले जैसी चीजों का झाग वेंट पाइप तक पहुंच जाते हैं। वहीं वेंट पाइप में खाने के छोटे कण फंस जाते हैं।शुरुआत से बहुत तेज आंच रखने के कारण पानी उबलकर ऊपर आने लगा।

ढक्कन के किनारों से पानी निकल रहा है तो करें ये काम

गैस्केट (रबर रिंग) सही जगह पर बैठी है या नहीं इसकी जांच करें। रबर पर तेल, मसाले या गंदगी तो नहीं जमी चाहिए। इन्हें साफ रखें। रबर में दरार, खिंचाव या सख्ती तो नहीं आ गई यह जांच लें। साथ ही ढक्कन पूरी तरह लॉक हुआ है या नहीं।

अगर सेफ्टी वाल्व के पास से निकल रहा है पानी

यह स्थिति सामान्य नहीं मानी जाती है। ऐसे में सेफ्टी वाल्व ठीक से काम नहीं करता है। बॉल्व ढीला या खराब हो जाए तो भी आप वहां से अलग-अलग रंग मिल रहे हैं। कुकर के अंदर जरूरत से ज्यादा प्रेशर बन रहा है।