प्रेग्नेंट महिलाएं भूल से भी न खाएं ये फूड्स, जच्चे-बच्चे को हो सकता है नुकसान
Pregnancy Foods to avoid: तिल की तासीर गर्म होती है। गर्भवती महिलाओं के लिए तिल का सेवन करने से शरीर में गर्माहट अधिक हो जाती है।

Pregnancy Diet Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। विशेष तौर पर बदलते मौसम के साथ यह जरूरी हो जाता है कि प्रेग्नेंट महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें। शरीर को अतिरिक्त पोषक तत्वों, विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अलग-अलग खाद्य पदार्थों को खाने की इच्छा होती है। मगर गर्भावस्था एक ऐसा फेज़ है जिसमें हर खाद्य पदार्थ महिलाओं के लिए फायदेमंद हो, ये जरूरी नहीं है। यही नहीं कुछ फूड आइटम्स ऐसे भी हैं जो न केवल मां बल्कि बच्चों के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं।
स्प्राउट्स: डॉक्टर्स का मानना है कि गर्भवती महिलाओं को रॉ स्प्राउट्स के सेवन से बचना चाहिए। उनके मुताबिक कच्चे अंकुरित मूंग में सालमोनेला बैक्टीरिया से दूषित होने का खतरा रहता है। ऐसे में इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं की सेहत नेगेटिव रूप से प्रभावित होती है। वहीं, अजन्मे शिशु का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।
कच्चा पपीता: गर्भावस्था के दौरान कच्चा पपीता खाना नुकसानदेह हो सकता है। प्रेग्नेंसी में कच्चा पपीता खाना जल्दी प्रसव की संभावना को बढ़ा देता है। इसके अलावा, पपीता के सेवन से मिसकैरेज का खतरा भी बना रहता है। इसमें मौजूद तत्व पपाइन गर्भावस्था के दूसरे व तीसरी तिमाही में खतरनाक साबित हो सकता है।
एल्कोहल: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को शराब के सेवन से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि इसके प्रभाव से उनमें मिसकैरेज का खतरा बढ़ता है। साथ ही, बच्चे के जन्म के बाद उनका मेंटल डेवेलपमंट रुक सकता है।
अनानास: गर्भावस्था के दौरान ज्यादा मात्रा में अनानास का सेवन भी हानिकारक हो सकता है। इसलिए डॉक्टर्स गर्भवती महिलाओं को कम या फिर बिल्कुल भी अनानास न खाने की सलाह दी जाती है। इस फल में ब्रोमेलिन तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो स्त्री के शरीर का अंग सर्विक्स को मुलायम कर देता है। इस कारण समय से पहले प्रसव का खतरा बन सकता है। पहली तिमाही में तो इससे पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
तिल: तिल की तासीर गर्म होती है। गर्भवती महिलाओं के लिए तिल का सेवन करने से शरीर में गर्माहट अधिक हो जाती है। इससे मिसकैरेज का खतरा हो सकता है, इसलिए डॉक्टर्स प्रेग्नेंट लेडीज को तिल या उससे बने फूड्स से परहेज की सलाह देते हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।