पोंगल 2017: इस तरह अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को दें शुभकामनाएं
पोंगल 2017: पोंगल अमूमन दक्षिण भारत में बहुत ही जोर शोर से मनाया जाता है। इस दिन बैलों की लड़ाई होती है जो कि काफी प्रसिद्ध है।

तमिलनाडु में फसल कटने के बाद मनाया जाने वाला चार दिनों का त्योहार पोंगल शुरु हो चुका है। पोंगल को उबालने के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द से अपना नाम मिला। यह उत्सव सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। इस त्योहार में चावल को एक मटके में पकाया जाता है। जिसे कि भगवान सूर्य को अर्पित किया जाता है। यह गर्मी और रौशनी के देवता को फसल को दिए जाने वाले आशीर्वाद की वजह से मनाया जाता है।
पोंगल अमूमन दक्षिण भारत में बहुत ही जोर शोर से मनाया जाता है। इस दिन बैलों की लड़ाई होती है जो कि काफी प्रसिद्ध है। रात्रि के समय लोग सामूहिक भोज का आयोजन करते हैं और एक दूसरे को मंगलमय वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं। पोंगल पर्व एक क्रमबद्ध प्रक्रिया में मनाया जाता है। पोंगल का पर्व फसल की अच्छी उपज होने पर भगवान और सूर्य देवता का शुक्रिया अदा किया जाता है। पोंगल का पर्व तमिल हिंदुओं द्वारा मुख्य रूप से मनाया जाता है। पोंगल पर्व में किसान भगवान इंद्र और सूर्य की पूजा करते हैं। चार दिन तक चलने वाले इस त्यौहार में अलग-अलग ढ़ग से पूजा की जाती है। पोंगल पर्व मुख्यतः चार दिन मनाया जाता है। यह चार पोंगल क्रमशः क्रमबद्ध रूप से मनाए जाते हैं।
गुल ने गुलशन से गुल्फाम भेजा है,
सितारों ने गगन से सलाम भेजा है
मुबारक हो आपको ये पोंगल,
हमने तहे दिल से यह पैगाम भेजा है
खुद को जलाकर हमें बचाने के लिए हम भगवान सूर्य का धन्यवाद करते हैं,
पेड़-पौधे हमारे लिए खुद का बलिदान करते हैं,
हमें जीवित रखने के लिए सभी जानवरों का धन्यवाद,
आप सभी को पोंगल की मुबारकबाद
जैसे ही आप पोंगल पोंगल कहें,
संपन्नता और धन का स्वागत करने के लिए,
बहते दूध के साथ मैं आपको पोंगल की शुभकामना देता हूं कभी ना खत्म होने वाली खुशी के साथ।
भगवान करे कि आपके दिल में प्यार और मोहब्बत हमेशा उसी तरह बनी रहे,
जैसे कि पोंगल के मटके में चावल, पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं
पोंगल के इस पावन मौके पर भगवान सूर्य आपको अपनी गरमाहट दें,
पोंगल का यह पावन त्योहार आपको गन्ने की मिठास की तरह और मीठा बनाए
मेरी ओर से पोंगल की शुभकामनाएं
एंटरटेनमेंट जगत की खबरों के लिए वीडियो देखें- हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बाद, अब दिल्ली में भी टैक्स फ्री हुई ‘दंगल
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App