Morning Mantra: पनीर की सब्जी हर कोई बनाता है, लेकिन एक ही तरह से बनी इसकी सब्जी हर किसी को पसंद नहीं आती है। ऐसे में अगर आपके घर मेहमान आने वाले हैं, तो उनके लिए आप पनीर से कुछ खास तरह की रेसिपी तैयार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए 5 तरह की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं।
दरअसल, पनीर स्वाद में लाजवाब होता है और इसे अलग-अलग मसालों और ग्रेवी के साथ कई तरह से तैयार किया जा सकता है। पनीर को तीखा, हल्का या फिर चटपटा हर तरह से तैयार किया जा सकता है।
पनीर बटर मसाला
पनीर बटर मसाला की बात ही कुछ और होती है। इसकी क्रीमी और हल्की मीठी टमाटर बेस्ड ग्रेवी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। इसे रोटी या जीरा राइस के साथ भी परोसा जा सकता है। घर आने वाले मेहमानों के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।
कढ़ाई पनीर करें तैयार
अगर आप हल्का मसालेदार स्वाद पसंद करते हैं, तो कढ़ाई पनीर जरूर ट्राई करें। आप इसे शिमला मिर्च के साथ भी बना सकते हैं। शिमला मिर्च इसका स्वाद और भी बढ़ा देती है।
पालक पनीर
मेहमानों के लिए आप पालक पनीर भी ट्राई कर सकती हैं। यह स्वाद और सेहत, दोनों के लिए बेहतर होता है। इसे ताजी हरी पालक की मुलायम ग्रेवी में नरम पनीर के टुकड़ों के साथ तैयार किया जाता है। पालक में आयरन, फाइबर और कई जरूरी विटामिन होते हैं। आप इसे रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ मेहमानों को परोस सकते हैं।
पनीर टिक्का
पनीर टिक्का आप आसानी से बना सकते हैं। घर आए मेहमानों के लिए इसे स्टार्टर के तौर पर परोसा जा सकता है। दही और मसालों में मेरिनेट किए हुए पनीर के टुकड़ों को तंदूर या ओवन में ग्रिल करके तैयार किया जाता है।
पनीर भुर्जी
मेहमानों के लिए आप पनीर भुर्जी भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के साथ बनाया जाता है। आप इसे पराठे या रोटी के साथ मेहमानों को परोस सकते हैं।
