आज के समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग नाश्ते को स्किप कर देते हैं। दरअसल, कई लोग जल्दबाजी में रहते हैं, जिससे नाश्ता बना नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस तरह के नाश्ते की तलाश में हैं, जो हेल्दी होने के साथ-साथ कम समय में तैयार हो जाए, तो आप पालक का चीला ट्राय कर सकते हैं। पालक का चीला हेल्दी होने के साथ-साथ काफी टेस्टी भी होता है। आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। अगर आपके घर बच्चे भी हैं, तो उन्हें भी यह काफी पसंद आएगा।

सेहत का खजाना है पालक

पालक बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन A, C और K भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पालक का चीला खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। साथ ही इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसे खाने से पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।

पालक का चीला बनाने की सामग्री

ताजा पालक
बेसन
हरी मिर्च
अदरक
जीरा
नमक
पानी
प्याज
लहसुन
हरा धनिया

पालक का चीला कैसे बनाएं?

स्टेप-1

पालक का चीला बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर बारीक काट लें। आप इसे मिक्सर में भी हल्का पीस सकते हैं। अब एक बर्तन में बेसन डालें और उसमें पालक, अदरक, हरी मिर्च, जीरा और नमक मिलाएं। इसके बाद इसमें पानी डालकर चिकना घोल तैयार करें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो।

स्टेप-2

अब तवा गरम करें और उस पर हल्का तेल डालें। इसके बाद घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं। अब धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। आप ऊपर से हल्का घी भी डाल सकते हैं। इस तरह आप घर पर कम समय में आसानी से पालक का चीला तैयार कर सकते हैं।