Monsoon Travel Outfits for Women: मानसून के मौसम में हरियाली, ठंडी हवाएं और खूबसूरत नजारों के साथ घूमने का अनुभव अलग होता है। यही वजह है कि इस दौरान कई लोग ट्रिप प्लान करते हैं। हालांकि बारिश के मौसम में ट्रैवल करते समय सही कपड़ों का चुनाव जरूरी होता है। इस दौरान ऐसे आउटफिट्स चुनने चाहिए, जो जल्दी सूख जाएं और पहनने में आरामदायक हों। स्टाइलिश लुक के साथ-साथ कंफर्ट का ध्यान रखना चाहती हैं, तो ट्रिप के लिए पैकिंग करते समय यहां बताए गए आउटफिट्स को बैग में शामिल कर सकती हैं।

कॉटन टी-शर्ट और क्विक ड्राई ट्राउजर

मानसून ट्रिप के लिए कॉटन टी-शर्ट के साथ क्विक ड्राई ट्राउजर को पैक कर सकते हैं। ये आउटफिट पहनने में आरामदायक होते हैं और हल्की बारिश में जल्दी सूख भी सकते हैं। लंबे सफर और घूमने-फिरने के लिए ये आउटफिट आराम और स्टाइल दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन साबित हो सकते हैं।

लेयर्ड आउटफिट

बारिश की वजह से मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। ऐसे में ट्रिप के दौरान लेयर्ड आउटफिट को रखना न भूलें। लूज या स्ट्रेट लेग डेनिम जींस या कार्गो पैंट को टॉप और लाइटवेट जैकेट के साथ स्टाइल किया जा सकता है। अगर आप पहाड़ी जगहों पर ट्रिप प्लान करने जा रही हैं, तो डेनिम और नॉर्मल जैकेट रख सकती हैं।

को-ऑर्ड सेट

मानसून ट्रिप के लिए को-ऑर्ड सेट भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मैचिंग टॉप और बॉटम वाला यह आउटफिट बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश लुक देता है। इसके साथ स्नीकर्स या आरामदायक फुटवियर को कैरी किया जा सकता है।

मिडी और शर्ट ड्रेसेस

अगर आप हल्का और स्टाइलिश आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, तो मिडी या शर्ट ड्रेस को पैक कर सकती हैं। ये ड्रेसेस ट्रैवल के दौरान आरामदायक रहती हैं और फोटो में भी शानदार लुक देती हैं। इन्हें आप स्नीकर्स या फ्लैट सैंडल के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

पैकिंग के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

मानसून ट्रिप के लिए ऐसे कपड़े चुनें जो जल्दी सूख जाएं और बहुत भारी न हों। बैग में एक्स्ट्रा कपड़ों का सेट रखें ताकि भीगने पर इन्हें आसानी से बदला जा सके। इसके साथ वॉटरप्रूफ पाउच या जिप लॉक बैग भी रखें। अचानक बारिश में भीगने से बचने के लिए अपने साथ आरामदायक फुटवियर और रेनकोट या छाता जरूर रखें।