Tomato Farming: आजकल सब्जियों को ताजी और हरी बनाने के लिए केमिकल्स और पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल आम हो गया है। ऐसी सब्जियां सेहत को फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें आप घर पर ही उगा सकते हैं। इसमें से एक टमाटर भी है जिसे आप घर पर लगा सकते हैं। बागवानी का शौक रखने वाले लोग अपनी छत और बालकनी में अलग-अलग तरह की सब्जियां और अन्य पौधे लगाते हैं। टमाटर की बात करें तो इसको लगाना और देखभाल करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। बस थोड़ी सी मेहनत करके आप घर पर ही ऑर्गेनिक टमाटर उगा सकते हैं। आइए जानते हैं:

बीज
कृषि भंडार या फिर किसी बीज भंडार से देशी या हाइब्रिड टमाटर के बीज खरीद लें। इन बीजों को 24 घंटे पानी में भिगो कर रख दें। इसके बाद नम कपड़े में लपेटकर 5-6 दिनों तक के लिए रख दें। इतने दिनों में अंकुर निकलने लगते हैं।

गमला
टमाटर के पौधे लगाने के लिए 12 से 14 इंच गहराई वाला गमला लें। गहराई वाले गमले में जड़ों को सही से फैलने में समस्या नहीं होती है।

मिट्टी
गमले के हिसाब से 30 प्रतिशत कोकोपीट, 30 प्रतिशत गोबर खाद और 40 प्रतिशत बागवानी मिट्टी को ले लें। इन्हें मिलाकर गमले में डाल दें।

लगाने का सही तरीका
जब टमाटर के बीज से पौधे तैयार होने लगे तो इसे गमले में लगाकर मिट्टी में थोड़ा पानी डाल दें। गमले को बालकनी, छत या फिर ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप आती हो। टमाटर के पौधे के लिए नियमित कम से कम 6 घंटे की सीधी धूप जरूरी होती है।

कैसे करें देखभाल

  • जब मिट्टी से नमी हटने लगे तो इसमें पानी डाल दें। हफ्ते में 3 से 4 बाद पानी देना उचित होता है। मिट्टी में हल्की नमी बनी रहनी चाहिए।
  • टमाटर के पौधे जब बड़े होते हैं तो उन्हें रस्सी या बड़ी लकड़ी के सहारे की जरूरत होती है। ऐसे में इसे पहले ही गमले में लगा दें।
  • इसके पौधों पर 10-15 दिन में नीम तेल स्प्रे करते रहें। इससे कीट और फफूंदी से बचाव होता है।
  • वहीं, केले के छिलके का पानी, छाछ या वर्मीकम्पोस्ट जैसे ऑर्गेनिक खाद हर 15 दिनों में डालते रहें।
  • जब टमाटर लाल और चमकदार हों जाएं, तब उन्हें तोड़ सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।

  • Also Read
    मनी प्लांट के सूखने और पत्तियों के पीले होने की वजह, यहां जानें देखभाल के आसान तरीके