क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो संतरा खाना तो खूब पसंद करते हैं लेकिन उसके छिलके को कचरा समझ कर फेंक देते हैं। तो जरा रुकिए क्या आपको पता है आप इसे स्किन केयर में इस्तेमाल कर सकते हैं। संतरे के छिलके में विटामिन C और A के गुण होते हैं। इतना ही नहीं इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं।

यह दाग-धब्बों को दूर करने से लेकर डेड स्किन को हटाने में मदद कर सकते हैं। यह स्किन को एक्सफोलिएट करने, ऑयल ग्लैंड्स को बैलेंस करने में भी हेल्प कर सकता है। स्किन के टेक्सचर को बेहतर बनाने, चेहरे पर चमक लगाने में भी सहायक साबित हो सकता है। इतने सारे फायदे जानने के बाद आइए जानें इसे कैसे स्किन केयर में करें शामिल। स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए किसी भी प्रकार का घरेलू नुस्खा आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

शहद के साथ करें इस्तेमाल

संतरे को छिलकों को उतारने के बाद उन्हें सुखाकर बारीक पीस लें। इसे आप दही या शहद में मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर चमक लाने में मदद मिल सकती है।

कच्चे दूध में डालकर लगाएं

संतरे के छिलके में विटामिन सी होता है, यह त्वचा पर से डार्क स्पॉट्स मिटाने के लिए सहायक हो सकता है। छिलकों के पाउडर को कच्चे दूध में मिलाकर लगा सकते हैं। साथ ही छिलकों के पाउडर का इस्तेमाल स्क्रबिंग के लिए भी कर सकती हैं।

दही में मिलाएं

संतरे के छिलकों से तैयार किया गया फैस मास्क ब्लैक हेड रिमूव करने में भी मदद कर सकता है। इस मास्क को बनाने के लिए संतरे के छिलकों से तैयार पाउडर को दही के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर हल्के गरम पानी से चेहरा धो लें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी पेशेवर सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।