Purane chashme se kya banaen: हमारे घर में कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें हम बेकार समझकर फेंक देते हैं। जरा भी नहीं सोचते हैं कि इन चीजों से घर को सजाने के लिए शानदार चीजें बना सकते हैं। जी हां, अगर आपका चश्मा इस्तेमाल करने लायक नहीं बचा है और आप उसे बदलने का सोच रहे हैं तो उसे फेंकने की बजाय आप कई चीजें बना सकते हैं। आपकी क्रिएटिविटी देखकर लोग आपकी तारीफ करने से नहीं रूकेंगे।

फोटो फ्रेम

पुराने चश्मों के इकठ्ठा करके आप फोटो फ्रेम (Creative Photo Frame) बनवा सकते हैं। इसमें आप फैमिली ट्री बनाकर अपने परिजनों की फोटो लगा सकते हैं। इसके अलावा मल्टीपल चश्मों को एक साथ जोड़कर वॉल डेकोर बना सकते हैं।

वॉल हैंगिंग

पुराने रंग-बिरंगे चश्मों से आप वॉल हैंगिंग डेकोरेशन वाली चीजें (Wall Decor) बना सकती हैं। इसके लिए चश्मों को पेंट करे। फिर दीवार पर लटकाएं। सजावट के लिए मनपसंद चीजों का इस्तेमाल करें।

ज्वेलरी होल्डर

चश्मे के फ्रेम में हुक या वायर लगाकर ज्वेलरी होल्डर (Jewelry Organizer) बना सकते हैं। इसमें रोजाना इस्तेमाल होने वाली इयररिंग्स और चेन टांग सकती हैं। इससे आपकी ज्वेलरी सुलझी रहेगी। साथ ही सुबह जल्दबाजी में उसे डिब्बे में ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

गार्डन डेकोरेशन

पुराने चश्मों को आप गार्डन डेकोरेशन (Garden Art) की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए गार्डन में पौधों के गमले पर आप चश्मे को लगाएं या उसके लेंस से सजावट करें। इससे आप funny face डेकोर भी बना सकते हैं। छोटे गमलों के साथ इस्तेमाल करने पर क्यूट लुक मिलेगा।

की-होल्डर

पुराने चश्मे जिन्हें आप हटाने का सोच रहे हैं उनसे आप की-होल्डर (Key Holder) भी बना सकते हैं। इसके लिए फ्रेम को दीवार पर लगाकर उसमें हुक जोड़ दें। फिर चाबियां टांग दें। एंट्री एरिया के लिए आप इससे इस तरह का परफेक्ट DIY आइटम बना सकते हैं।

लैंप या लाइट डेकोर

अगर आप थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाएं तो आप लैंप या लाइट डेकोर (DIY Lamp Decor) आइटम भी बना सकते हैं। इसके लिए चश्मे के लेंस निकालकर उसमें लाइट्स लगाएं। यह पार्टी डेकोरेशन के लिए बढ़िया ऑप्शन है।