Reuses of Old Saree Border: अक्सर घरों में कई ऐसी पुरानी साड़ियां अलमारी रखी रहती हैं जो पहनने लायक नहीं होती हैं। कई बार साड़ी का कपड़ा पुराना हो जाता है लेकिन उनका बॉर्डर पहले जैसा ही खूबसूरत और आकर्षक दिखता है। ऐसे में इन बॉर्डर को बेकार समझने की भूल न करें। दरअसल आप इसे क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। पुरीना सीड़ी के बॉर्डर से आप स्टाइलिश और ट्रेंडी ज्वेलरी तैयार कर सकती हैं।
कई साड़ी के बॉर्डर पर जरी, मोती, कढ़ाई, लेस या स्टोन वर्क किया जाता है। इन्हीं बॉर्डर का इस्तेमाल करके आप ज्वेलरी तैयार कर सकती हैं। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और क्राफ्ट चीजों की मदद से घर पर अलग-अलग एक्सेसरीज बनाई जा सकती है।
चोकर नेकलेस बनाएं
पुरानी साड़ी के बॉर्डर से चोकर नेकलेस बनाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले गर्दन का माप लेकर बॉर्डर को उसके अनुसार काटें। दोनों सिरों पर क्लैस्प या हुक लगा दें। इसमें आप मोती, स्टोन या छोटा पेंटेंड जोड़ सकती हैं, जिससे यह ज्यादा स्टाइलिश लगेगा। इसे आप साड़ी, सूट या इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
इयररिंग्स और ब्रेसलेट बनाने का तरीका
अगर बॉर्डर का कुछ हिस्सा बच जाता है तो इससे मैचिंग इयररिंग्स या ब्रेसलेट तैयार किया जा सकता है। इसके लिए बॉर्डर को छोटे-छोटे टुकड़ों में का लें और इसे ज्वेलरी बेस पर चिपका कर यूनिक डिजाइन क्रिएट करें। इससे ज्वेलरी सेट तैयार हो जाएगा जो फ्यूजन लुक को स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाने में मदद करेगा।
चौड़े बॉर्डर से बनाएं माथापट्टी
सिल्क और बनारसी साड़ी के बॉर्डर चौड़े और डिजाइनदार होते हैं जिसे आप माथापट्टी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सिर के आकार के अनुसार बॉर्डर को काट लें। इसके दोनों सिरों को इलास्टिक लगाकर अच्छी तरह चिपकाएं। अब इसमें स्टोन, मोती या कुंदन वर्क जोड़कर अट्रैक्टिव बनाएं। इसे आप शादी, त्योहार या फैमिली फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।
पुरानी चीजों को रीयूज करना आजकल काफी ट्रेंड में है। इससे सिर्फ खर्च नहीं बचता बल्कि यूनिक फैशन को भी बढ़ावा मिल सकता है। अगर आपकी अलमारी में भी पुरानी साड़ियां रखी हैं तो उनके बॉर्डर को फेंकने की बजाय उनसे ज्वेलरी तैयार कर सकते हैं।
