नीता अंबानी और बहू श्लोका इस ब्रांड के हैंडबैग करती हैं कैरी; कीमत जान रह जाएंगे दंग
नीता अंबानी और श्लोका मेहता दोनों महंगे और स्टाइलिश बैग कलेक्शन रखने की शौकिन हैं। हालांकि, इनकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) और बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) महंगी और ब्रैंडिड चीजों की शौकिन है। नीता की सुबह की शुरुआत ही सोने के कप में चाय पीने से होती है। तो वहीं, श्लोका महेता Sundae Tea दुनिया की सबसे महंगी चाय पीने की शौकीन हैं। सास-बहू की ये जोड़ी काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस है। श्लोका मेहता और नीता अंबानी दोनों ही मंहगे और डिजाइनर बैग्स रखती हैं। हर पार्टी में उनके हैंडबैग्स आकर्षक होते हैं। सिर्फ नीता और श्लोका ही नहीं बल्कि ईशा अंबानी को भी महंगे बैग्स का शौक है।
नीता अंबानी के हैडबैग पर जड़ा है 18 कैरेट सोना और 240 हीरे: हर्म्स हिमालया बर्किन बैग विश्व भर के सेलिब्रिटी के बीच मशहूर है और इसका नाम ब्रिटिश एक्ट्रेस और सिंगर जेन बर्किन के नाम पर रखा गया है। यही बैग नीता अंबानी के पास भी है। स्टाइल बेव पोर्टल की रिपोर्ट्स के अनुसार इस बैग की खासियत यह है कि इस बैग पर 18 कैरेट सोना और 240 हीरे जड़े हैं। यह बैग हर्मिस हिमालय बिर्किन कंपनी का है। इस बैग को अफ्रीकी मगरमच्छ की खाल से बनाया जाता है, इसलिए इस बैग को हैंडबैग के कलेक्शनों में सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है।
बता दें कि यह नीता अंबानी के पसंदीदा बैगों के कलेक्शन में से एक है। 2017 में इस बैग ने सबसे महंगे हैंडबैग की कैटेगरी में विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया था। हालांकि नीता के इस बैग की कीमत का निश्चित मूल्य नहीं पता लेकिन इस बैग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.5 करोड़ है। नीता अंबानी का यह बैग इतना महंगा है कि जितनी एक आम आदमी की पूरी जिन्दगी की कमाई नहीं होती है।
गौरतलब है कि लंदन में करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ नीता अंबानी इस बैग के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा नीता अंबानी के पास क्लासिक चेनल, नवीनतम सेलीन, बीस्पोक गोयर्ड और केली जैसे अंतराष्ट्रीय बैगों का एक कलेक्शन है।
बहू श्लोका का पर्स: श्लोका के पास एक कलरफुल बूमबॉक्स शेप्ड हैंडबैग है, जिसे विश्व भर में मशहूर अमेरिकन फैशन डिजाइनर Judith Leiber द्वारा डिजाइन किया गया था। Judith Leiber कुटियॉर का इस ब्रुकलिन मूकी बूमबॉक्स बैग की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6,295 डॉलर है, जो लगभग 4.5 लाख रुपये के बराबर है। यह बैग 90 के दशक के बूम बॉक्स से प्रेरित है। इस बैग को रंगीन ऑस्ट्रियाई क्रिस्टल से सजाया गया है। इस बैग के अंदर चिकनी लैम्प्किन चमड़ा लगा हुआ है। इस बैग की कीमत नीता के भगवान गणेश की प्रतिमा वाले बैग की कीमत के समान है।
बता दें कि चमकदार डिजाइन में हाथ से लगाए गए बारीक क्रिस्टल, सोने का रंग, और मेटल लेटर लगे हुए है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 6 हजार अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 42 लाख रुपये हैं। इसके साथ नीता अंबानी को बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर के म्यूजिक लेबल लॉन्च में देखी गयी थी।