नई नवेली दुल्हन जब भी कहीं जाती है तो सब लोगों कि निगाहें उसके ऊपर होती हैं। ऐसे में शादी के बाद हर दुल्हन चाहती है कि वह हर त्योहार और खास मौके पर अलग और खूबसूरत दिखे। ऐसे में आपकी ज्वेलरी कलेक्शन में मैरून और पिंक कलर के बैंगल सेट जरूर होने चाहिए। इन्हें आप कई तरह की साड़ियों और सूट के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। ये रंग लगभग हर भारतीय वेडिंग और फेस्टिव लुक के साथ खूब जंचते हैं।

स्टोन वर्क मैरून चूड़ा सेट

आप इस तरह का सेट ले सकती हैं। इसमें ज्यादातर सेट में मैरून चूड़े के साथ अमेरिकन डायमंड (AD) और स्टोन वर्क वाले कड़े लगे होते हैं। बीच में लटकता चार्म इसे और आकर्षक बनाता है। इसे आप लाल बनारसी साड़ी, मैरून सिल्क साड़ी, गोल्डन बॉर्डर वाली कांजीवरम, शादी और करवा चौथ जैसे मौके पर पहन सकती हैं।

पिंक स्टोन बैंगल सेट

अगर आपकी अलमारी में पिंक, पीच, लैवेंडर या रोज गोल्ड शेड की साड़ियां ज्यादा हैं, तो यह सेट बेहतरीन रहेगा। इसमें पिंक बैंगल्स के साथ स्टोन जड़े कड़े इसे रिच लुक देते हैं। इसे आप ऑर्गेंजा साड़ी, नेट साड़ी, पेस्टल लहंगा के साथ पहन सकती हैं। यह एंगेजमेंट या रिसेप्शन पार्टी के लिए परफेक्ट रहेंगे।

झुमकी चार्म वाला मैरून सेट

यह सेट इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। बैंगल्स के साथ लगे बड़े झुमकी चार्म इसे ब्राइडल टच देते हैं। इसे आप ब्राइडल साड़ी, भारी एम्ब्रॉयडरी वाला सूट के साथ पहन सकती हैं। आने वाले दिनों में सावन, हरियाली तीज आने वाले हैं। ऐसे में आप इन्हें कैरी कर सकते हैं।

कुंदन कड़ा सेट

अगर आप रोजाना पूरा चूड़ा नहीं पहनना चाहतीं, तो सिर्फ एक खूबसूरत कुंदन कड़ा भी आपके लुक को एलिगेंट बना सकता है। इन्हें आप कॉटन साड़ी, चिकनकारी सूट और प्रिंटेड सिल्क साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

सिंपल मैरून स्टैक बैंगल्स

यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए है जो हल्का लेकिन स्टाइलिश लुक पसंद करती हैं। पतली मैरून चूड़ियों के बीच स्टोन वाले कड़े इसे क्लासी बनाते हैं। ऑफिस वियर साड़ी, सिंपल सिल्क साड़ी, कॉटन और लिनन साड़ी के साथ पहन सकती हैं।