तीज-त्योहार और व्रत-पूजा-पाठ के लिए मिठाई अक्सर लोग बाजार से खरीदकर लाते हैं। आप घर में बिना घी-मावा और चाशनी के मिनटों में नारियल की बर्फी बना सकते हैं। मुंह में घुल जाने वाली बाजार से भी ज्यादा स्वादिष्ट बर्फी घर में बना सकते हैं। इसके लिए आपको बाजार से भी कुछ सामान लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह घर में रखी चीजों से बड़ी आसानी से इसे बनाया जा सकता है।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

दूध – 1 गिलास
चीनी – 250 ग्राम
केसर वाला दूध – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
सूखा नारियल – 1 कप / 250 ग्राम
मलाई (दूध की मलाई) – 3 बड़े चम्मच
केसर फूड कलर (वैकल्पिक)
घी (ट्रे को चिकना करने के लिए)
चांदी का वर्क (वैकल्पिक)

बनाने की विधि

दूध और चीनी उबालें: एक पैन में 1 गिलास दूध (250-280 मिली) दूध आपको लेना है। इसे उबालना नहीं है। इसे ऐसे ही कड़ाही में डाल दें। इसी में 250 ग्राम चीनी डालें। इसे स्वाद के अनुसार कम ज्यादा भी कर सकते हैं।

स्वाद बढ़ाने के लिए मिलाएं ये चीज: यहां हम बाजार में मिलने वाली नारियल की बर्फी की तरह स्वाद और रंग बनाएंगे। इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच केसर के दूध की जरूरत होगी। इसके लिए केसर के धागों को गर्म दूध में भिगाकर इस्तेमाल करें। यह वैकल्पिक है, नहीं है तो भी काम चल जाएगा। अगर यह नहीं इस्तेमाल कर रही हैं तो आप इलायची पाउडर भी डाल सकती हैं।

मिश्रण गाढ़ा करें: मध्यम आंच पर तब तक उबालें। लगातार चलाते रहें, जब तक चीनी पूरी तरह न घुल जाएं। दूध थोड़ा गाढ़ा होकर हल्का पीला होने लगेगा।

नारियल डालें: अब इसमें ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें। साथ ही 1 कप सूखा नारियल डालें। आप घर में रखे सूखे नारियल के ऊपर की परत हटाकर उसे मिक्सी में पीसकर तैयार इसे कर सकते है। नहीं तो बाजार में यह बड़ी आसानी से मिल जाता है। इसे तब तक मिलाएं जब तक यह दूध को सोख न लें। इसे आप ताजे नारियल से भी बना सकते हैं।

मलाई डालें: 3 बड़े चम्मच मलाई (दूध की मलाई) डालें। घी नहीं डाल रहे हैं इसलिए मलाई डालना जरूरी है। टेस्ट बहुत अच्छा हो जाएगा। यह न हो तो फ्रेश क्रीम या फ्रेश दूध भी डाल सकते है। या फिर मिल्क पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गाढ़ा और मलाईदार होने तक अच्छी तरह मिलाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक यह पैन न छोड़ने लगे। इसके बाद केसर फूड कलर डालें ताकि बाजार जैसी यह दिखाई देगी। अगर यह नहीं आपके पास तो कोई दिक्कत नहीं है। इसे चलाते रहें। जब बर्फी जमाने के लिए तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें।

बर्फी को जमाएं: बर्फी जमाने के लिए स्टील की थाली में हल्का सा घी डालकर ग्रीस कर लें। मिश्रण को सेट होने के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद देखेंगे तो यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। यह मक्खन जैसी मिठाई मुंह में रखने पर यह घुल जाती है। इसे सजाने के लिए चांदी लगाएं। यह वैकल्पिक है।

यहां देखें वीडियो