मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और गुलाबजल ये तीनों ही चीजें चेहरे के लिए फायदेमंद होती हैं। इनसे तैयार प्राकृतिक फेस पैक त्वचा को साफ, ठंडक और चमक देता है। गर्मियां आते ही चेहरे पर पसीना आने की वजह से चिपचिपाहट ज्यादा होने लगती है। ऐसे में कई तरह की स्किन प्रॉब्लम होने का खतरा बढ़ जाता है। यह 3 चीजें चेहरे के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। साथ ही चेहरे को फ्रेश लुक देने में मददगार साबित हो सकती हैं। आइए जानें गर्मी में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाने के फायदे।
मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से क्या होता है| Multani mitti with rose water benefits in hindi for face
डेड स्किन हटाने में करे मदद
जब मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाया जाता है तो इससे स्किन से डेड सेल्स की सफाई होती है। ये दोनों ही एक बेहतरीन स्क्रबर की तरह काम करते हैं। इसे लगाने से डेड सेल्स हटने लगती है। साथ ही स्किन पोर्स को खोलने में मदद मिलती है। ऐसे में त्वचा को सांस लेने का मौका मिलता है। इसे लगाने से त्वचा पर एक्ने और दाने की समस्या को कम किया जा सकता है। हालांकि ज्यादा समस्या होने पर आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसे अप्लाई करना चाहिए।
ऑयली स्किन से दिलाए छुटकारा
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल आपको ऑयली स्किन से छुटकारा दिला सकते हैं। यह ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे लगाने से स्किन से तेल के कणों को हटाने में मदद मिलती है। ये ऑयली स्किन से गंदगी और तेल की सफाई में मददगार है।
टैनिंग कम करने में मदद
मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से टैनिंग कम करने में मदद मिलती है। धूप की वजह से हुई टैनिंग और सनबर्न को कम करने में भी यह पैक मददगार माना जाता है।
चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाने के फायदे | sandalwood powder with rose water benefits in hindi for face
एक्ने कम करने में करे मदद
चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाने से मुंहासों को कम करने में मदद मिलती है। इसे लगाने से त्वचा के पीएच को संतुलित करने में हेल्प मिलती है। साथ ही यह स्किन के रोम छिद्रों को कसते में मदद करते हैं।
त्वचा को मिले ठंडक
गुलाब जल और चंदन दोनों ही स्किन को ठंडक और सुकून देते हैं। गर्मियों में इसे लगाने से स्किन पर जलन कम होती है।
चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो
इस फेस पैक को लगाने से त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है। चंदन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
