जब नीता अंबानी ने ससुर धीरूभाई को किया याद तो भावुक हो गए मुकेश- देखें Video
नीता अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में हिस्सादारी 67.96 लाख शेयर से बढ़कर 75 लाख शेयर हो गई है। इस बात की जानकारी 2020 में कंपनी द्वारा दी गई थी।

दुनिया के दौलतमंद अरबपतियों में शुमार मुकेश अंबानी का परिवार काफी सुर्खियों में रहता है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने महंगे शौक और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा नीता अंबानी अपने सामाजिक कार्यों से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के 40 साल पूरे होने के मौके पर नीता अंबानी अपने ससुर धीरूभाई अंबानी को याद करके इमोशनल हो गईं।
इस दौरान ऑडियंस में बैठे मुकेश अंबानी भी भावुक हो गए थे। बता दें, रिलायंस इंडस्ट्रीज के 40 साल पूरे होने के कार्यक्रम को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। अपनी स्पीच के दौरान नीता धीरूभाई अंबानी को याद करती नजर आईं। वीडियो में नीता कह रही हैं, “आज की शाम मुझे इस हवा में एक अलग ही शक्ति महसूस हो रही है। एक आशीर्वाद, एक प्यारा आलिंगन और हमारे सिर पर उनका हाथ, आज मुझे लग रहा है कि पापा हमारे साथ हैं। जैसे वह हमेशा मुस्कुराते हैं, आज भी वह मुस्कुरा रहे हैं।”
वह आगे कह रही हैं, “वह अपना प्यार हम सब पर बिखेर रहे हैं। पापा देखो, आज आपकी पूरी रिलायंस फैमिली यहां पर है। मुझे पता है कि आप हमें देख रहे हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि हमने आपको गर्व महसूस करवाया है। ईशा, आकाश, अनंत और रिलायंस परिवार के सभी लोग, मुझे पता है कि आप हम सब में हैं। मुझे इन सभी की आंखों में वह चमक दिखाई देती है, जो आपने 40 साल पहले जलाई थी। आज हमें आपके आशीर्वाद की जरूरत है।”
नीता अंबानी की बातें सुनकर ऑडियंस में बैठे मुकेश अंबानी भावुक हो जाते हैं। बता दें, नीता अंबानी का रियालंस इंडस्ट्रीज में बराबर का हिस्सा है।
साल 2020 के मार्च महीने में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को कंपनी के स्टेक के बारे में जानकारी दी थी। इस दौरान कंपनी ने बताया था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी 0.11 (72.21 लाख शेयर) प्रतिशत से बढ़कर 0.12 प्रतिशत (75 लाख शेयर) हो गई है।
वहीं, नीता अंबानी की हिस्सादारी 67.96 लाख शेयर से बढ़कर 75 लाख हो गई है। बड़े बेटे आकाश और ईशा की हिस्सेदारी 67.2 लाख शेयर से बढ़कर 75 लाख शेयर हो गई है। अनंत की हिस्सेदारी 2 लाख शेयर से बढ़कर 75 लाख शेयर पर पहुंच गई है।