मानसून दस्तक देने को तैयार है। ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए कि मानसून में फ्रेश और खूबसूरत दिखने के लिए कितना और कैसे मेकअप किया जाए। फाउंडेशन की मोटी परत आपके चेहरे को भद्दा दिखा सकती है। बारिश में नमी और उमस होने के बाद पसीना आने से मेकअप बिगड़ने की संभावना रहती है।
इसलिए ब्यूटी एक्सपर्ट कहते हैं मानसून में मेकअप का गोल्डन रूल है जितना कम, उतना बेहतर। हैवी फाउंडेशन, मोटी कंसीलर लेयर और ज्यादा पाउडर लगाने से मेकअप जल्दी पैची हो सकता है। इससे बचने के लिए यहां कुछ टिप्स बताए गए हैं, जो आपके काम आ सकते हैं।
ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन
मेकअप की शुरुआत हल्के मॉइस्चराइजर और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन से करें। ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक UVA (अल्ट्रावायलेट A) और UVB (अल्ट्रावायलेट B) दोनों तरह की किरणों से बचाती है।
फाउंडेशन की जगह बीबी या सीसी क्रीम लगाएं
बारिश के मौसम में भारी फाउंडेशन की बजाय आपको बीबी या सीसी क्रीम की पतली लेयर लगाना चाहिए। इससे त्वचा नेचुरल दिखेगी और मेकअप पैची होने का खतरा कम होगा।
सिर्फ जरूरत वाली जगह पर कंसीलर
पूरे चेहरे पर कंसीलर लगाने के बजाय केवल डार्क सर्कल्स या दाग-धब्बों पर लगाएं। ऐसा करने से आपको काफी नेचुरल लुक मिलेगा।
हल्का कॉम्पैक्ट या सेटिंग पाउडर
टी-जोन यानी माथा, नाक और ठुड्डी पर हल्का पाउडर लगाएं। पूरे चेहरे पर ज्यादा पाउडर लगाने से लुक केकी लग सकता है। Cakey Look का मतलब है कि जब चेहरे का फाउंडेशन और पाउडर त्वचा में अच्छी तरह से घुलने के बजाय, एक मोटी परत की तरह जम जाता है।
आंखों को सिंपल रखें
काजल, पतला आईलाइनर और एक कोट मस्कारा काफी है। हैवी आई मेकअप बारिश में जल्दी स्मज हो सकता है।
क्रीम ब्लश की बजाय टिंट
हल्का चीक टिंट या लिप-एंड-चीक टिंट चेहरे को फ्रेश लुक देता है और नेचुरल भी लगता है।
लिपस्टिक की जगह टिंटेड लिप बाम
न्यूड, पिंक या पीच शेड का टिंटेड लिप बाम मानसून के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।
मानसून में मेकअप का मतलब चेहरे पर कई परतें चढ़ाना नहीं, बल्कि सही प्रोडक्ट्स के साथ हल्का और फ्रेश लुक पाना है। ज्यादा नमी और पसीने के कारण हैवी मेकअप जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए ब्यूटी एक्सपर्ट्स इस मौसम में मिनिमल मेकअप की सलाह देते हैं। कुछ जरूरी प्रोडक्ट्स और सही तकनीक अपनाकर आप बिना हैवी मेकअप के भी पूरे दिन खूबसूरत और फ्रेश दिख सकती हैं।
