Monsoon Footwear Tips: मानसून में ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जाने वाले रेनकोट या छाते की मदद से अपने कपडों को तो भीगने से बचा लेते हैं, लेकिन फुटवियर की समस्या बनी रहती है। ये कीचड़, पानी और गंदगी का सामना करते हैं, जो पैरों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में सही फुटवियर चुनना जरूरी है जो आपके पैरों को सुरक्षित रखेंगे और पहनने में भी आरामदायक हों। कई बार हम जल्दबाजी में अच्छे दिखने वाले फुटवियर पहन लेते हैं जो बाद में समस्या पैदा कर सकता है। अगर आप मानसून के लिए जूते या सैंडल खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं।
आराम का रखें ख्याल
फुटवियर खरीदते समय सिर्फ लुक को नहीं बल्कि आराम का भी ध्यान रखें। बहुत ज्यादा टाइट या ढीले फुटवियर चलने में परेशानी पैदा कर सकते हैं। अगर आप लंबे समय तक बाहर रहते हैं तो ऐसे फुटवियर चुनें जो पैरों को सपोर्ट दें और पहनने में भी आरामदायक हों।
ग्रिप चेक करना है जरूरी
बारिश में स्ट्रैपी सैंडल पहनी जा सकती है लेकिन इसका मटेरियल और ग्रिप खरीदने से पहले जरूर चेक करें। जिनके सोल में अच्छी ग्रिप होती है वो बारिश में फिसलने से बचाते हैं। कपड़े या पानी सोखने वाले मटेरियल से बनी सैंडल पहनने से बचें क्योंकि ये जल्दी गीली हो जाती हैं।
रबर या प्लास्टिक के जूते
बारिश के दौरान फिसलने से बचने और जूतों को गीले होने से बचाने के लिए रबर या वाटर रेसिस्टेंट मटेरियल जूते चुन सकते हैं। रबर के सोल फिसलने से बचाते हैं और गीले जूतों को कपड़े से आसानी से साफ किया जा सकता है। इस तरह के जूते टिकाऊ और लचीले होते हैं जो लंबे समय तक चलते हैं।
मानसून में खुले सैंडल और फ्लोटर्स जल्दी सूख जाते हैं लेकिन ये कीचड़ और गंदगी से पैरों को पूरी तरह नहीं बचा पाते हैं। वहीं वाटरप्रूफ जूते पैरों को कीचड़ से बचाते हैं और जल्दी गीले भी नहीं होते। इन्हें साफ करना और सुखाना भी आसान होता है।
दो या उससे अधिक फुटवियर ऑप्शन रखें
बारिश के मौसम में एक ही जोड़ी फुटवियर पर निर्भर न रहें बल्कि दो या उससे अधिक फुटवियर रख सकते हैं। जो फैशन के साथ-साथ बारिश में आपके पैरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखेंगे। इससे फुटवियर धोने के बाद सुखाने का समय भी मिल जाता है। इसके अलावा बदल-बदलकर फुटवियर पहनने से इनकी उम्र भी बढ़ जाती है।
कैजुअल लुक के लिए चुनें स्नीकर्स
मानसून के समय आप स्नीकर्स पहन सकते हैं जो खासतौर पर मानसून के लिए डिजाइन किए जाते हैं। ये पैरों को नमी से बचाने के अलावा कैजुअल लुक को और अधिक स्टाइलिश बनाने में मदद कर सकते हैं।
