सर्दियों के मौसम में अधिक ठंड और धूप की कमी के कारण पौधे कई बार मुरझाने लगते हैं। खासकर मनी प्लांट और तुलसी जैसे घरेलू पौधों को ठंड में सही देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर तुलसी या फिर मनी प्लांट के पौधे लगाए हैं और वे मुरझाने लगे हैं, तो कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर इन्हें सर्दियों में भी हरा-भरा बना सकते हैं।

धूप में रखें पौधे

सर्दियों में सूरज की रोशनी कम होती है। ऐसे में मनी प्लांट और तुलसी के पौधों को हर रोज बाहर जरूर रखें। आप इन पौधों को 3-4 घंटे धूप में रखें। तुलसी के लिए सीधी धूप बेहद जरूरी होती है, वहीं मनी प्लांट को हल्की धूप की जरूरत होती है। पौधों को बाहर रखते समय इस बात का भी ख्याल रखें कि उन पर ठंडी हवा न लगे।

समय-समय पर दें पानी

सर्दियों में पौधों में पानी देने के पैटर्न में बदलाव करना जरूरी होता है। दरअसल, इस मौसम में अधिक पानी की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में मनी प्लांट में तभी पानी दें, जब मिट्टी ऊपर से सूखी-सूखी नजर आए। वहीं, तुलसी के पौधे में हल्का-हल्का पानी डालते रहें, जिससे इसकी मिट्टी पूरी तरह न सूखे। पौधों में सुबह के समय पानी डालना बेहतर होता है।

मिट्टी और खाद का रखें ध्यान

पौधों के लिए मिट्टी और खाद का भी खास ध्यान रखना जरूरी होता है। सर्दियों में भारी और ज्यादा गीली मिट्टी पौधों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। वहीं, मिट्टी के पोषक तत्व बढ़ाने के लिए आप इसमें समय-समय पर खाद जरूर डालें। इससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान और बागवानी के बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित है। सर्दियों में पौधों की देखभाल स्थानीय जलवायु, धूप और मिट्टी के प्रकार के हिसाब से भिन्न हो सकती है। पौधों में किसी भी विशेष खाद या कीटनाशक के प्रयोग से पहले किसी प्रमाणित नर्सरी विशेषज्ञ या बागवानी विशेषज्ञ से सलाह जरूल लें। Jansatta किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।