Malai mai kya milakar laga sakte hai:सर्दियों में कई लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई और डल नजर आने लगती है। इससे राहत पाने के लिए यूं तो कई सारी फेस क्रीम, पैक या फिर फेस मॉइस्चराइज़र यूं तो बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। कई बार इनसे समस्या दूर होती है तो कई बार रिजल्ट देर तक नहीं रहते। ऐसे में घरेलू उपाय हमेशा फायदेमंद साबित होते हैं। इनका न तो कोई साइड इफैक्ट होता है और न ही इन्हें खरीदने में पैसे खर्च होते हैं। मलाई त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें अगर आप कुछ चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपको प्राकृतिक निखार मिलेगा। साथ ही यह डेड स्किन को हटाएगी। त्वचा को नमी देते हुए चमक लाएगी। आइए जानें मलाई में क्या मिलाकर लगाना चाहिए।

चेहरे पर मलाई लगाने के फायदे

चेहरे पर मलाई लगाने से आप रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं इसे लगाने से चेहरे पर चमक आती है। मलाई में फैटी एसिड्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इसे त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर बनाते हैं। सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन वालों के लिए तो यह बेहद फायदेमंद होती है। मलाई को आप कई तरह से स्किन केयर का हिस्सा बना सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में।

मलाई और हल्दी

सर्दियों में ड्राई स्किन को सॉफ्ट बनाने और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने के लिए आप मलाई में हल्दी मिलाकर लगा सकती हैं। इसके लिए बस आपको 2 चम्मच मलाई लेनी है। इसमें 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालें। इसके बाद इसमें 1 छोटा चम्मच शहद भी मिलाएं। अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें। फिर करीब 15 मिनट छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

मलाई और बेसन

ड्राई स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए आप मलाई में बेसन मिलाकर भी लगा सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए 2 चम्मच बेसन चाहिए। फिर में जरूरत के अनुसार मलाई डालें। मिक्स करें। तैयार पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

मलाई और शहद

स्किन को हाइड्रेट करने के लिए आप मलाई में शहद मिक्स करके लगाएं। इस फेस पैक को बनाने के लिए मलाई और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर धोकर साफ करें। इससे न केवला त्वचा पर चमक आएगी बल्कि रूखापन की समस्या भी दूर होगी।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।