दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश हो और कुछ चटपटा-स्वादिष्ट खाने का मन करे ऐसा हो नहीं सकता है। ऐसे में बाहर से कुछ ऑर्डर करने की बजाए आप घर पर बड़ी आसानी से मैक्सिकन भेल बना सकती हैं। बारिश के मौसम में चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन है, तो Mexican Bhel एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। क्रिस्पी नाचोज, कॉर्न, बीन्स, ताजी सब्जियां और क्रीमी ड्रेसिंग से इसे तैयार किया जाता है। यह स्नैक कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।
घर पर इस तरह बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी
बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
8-10 बड़े नाचोज या टॉर्टिला चिप्स
½ कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
½ कप उबले हुए ब्लैक बीन्स या राजमा
1 मध्यम टमाटर (बारीक कटा)
1 छोटा प्याज (बारीक कटा, वैकल्पिक)
½ शिमला मिर्च (बारीक कटी)
½ कप लेट्यूस (कटा हुआ)
2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया
ग्वाकामोले (Avocado Dip) के लिए चाहिए ये चीजें
1 पका एवोकाडो
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
थोड़ा नमक
काली मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया
ड्रेसिंग के लिए जरूरी चीजें
3-4 बड़े चम्मच सॉर क्रीम या गाढ़ा दही
2 बड़े चम्मच मेयोनीज़ (वैकल्पिक)
2 बड़े चम्मच साल्सा सॉस
1 बड़ा चम्मच टोमैटो केचप
1 छोटा चम्मच रेड चिली फ्लेक्स
½ छोटा चम्मच ओरिगैनो
स्वादानुसार नमक
गार्निश के लिए जरूरी चीजें
कद्दूकस किया हुआ चीज
जलेपीनो (वैकल्पिक)
चिली फ्लेक्स
धनिया
अब नोट करें बनाने की रेसिपी
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एवोकाडो को मैश कर लें। उसके बाद आपको उसमें नींबू का रस, नमक, काली मिर्च और हरा धनिया मिलाना है। ऐसा करने से आपका ग्वाकामोले (Guacamole) यानी मेक्सिको का फेमस एवोकाडो डिप तैयार हो जाएगा। अब आपको करना यह है कि एक कटोरे में टमाटर, शिमला मिर्च, कॉर्न, ब्लैक बीन्स, प्याज और लेट्यूस मिलाएं। फिर दूसरे बाउल ले। उसमें आपको सॉर क्रीम या दही लेना है।
अब मेयोनीज, साल्सा, केचप, ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स मिलाकर ड्रेसिंग तैयार करनी है। फिर एक प्लेट में नाचोज को फैलाएं। इसके बाद ऊपर से थोड़ा साल्सा सॉस लगाएं। अब आपको इके ऊपर तैयार सब्जियों का मिश्रण डाल देना है। फिर ग्वाकामोले के छोटे-छोटे हिस्से रखें और ऊपर से सॉर क्रीम की ड्रेसिंग जिगजैग तरीके से डालें। लास्ट में कद्दूकस किया हुआ चीज डाल देना है। फिर चिली फ्लेक्स और हरा धनिया डालकर तुरंत सर्व करना है। ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि नाचोज क्रिस्पी बने रहें।
स्वाद बढ़ाने के फॉलो करें ये टिप्स
चाहें तो उबले राजमा की जगह ब्लैक बीन्स इस्तेमाल करें। स्पाइसी स्वाद के लिए जलेपीनो या हॉट सॉस डालें। दही का इस्तेमाल करें तो उसे अच्छी तरह फेंट लें, ताकि ड्रेसिंग क्रीमी बने। परोसने से ठीक पहले सभी टॉपिंग डालें, वरना नाचोज नरम हो जाएंगे।
सिर्फ 2 चीजों से बनता है सद्गुरु का नाश्ता, बोले- ‘पूरे दिन रहता हूं एक्टिव’; जानें एक्सपर्ट की राय
