Masala dosa toast sandwich recipe: साउथ इंडियन व्यंजनों का स्वाद बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। ये झटपट बन जाते हैं साथ ही सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। इनमें से एक है डोसा। इसको कई तरह से बनाया जाता है। घर में बहुत बार ऐसा होता है कि शाम को डोसा बनाया जाए और उसका बैटर बच जाए। ऐसे में अगर आपका दोबार सुबह डोसा खाने का मन न करे तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बचे हुए डोसा बैटर से टेस्टी कुरकुरे मसाला सैंडविच बना सकती हैं।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1 कटोरी डोसा बैटर
3-4 ब्रेड स्लाइस
1/2 कटोरी बारीक कटी हुई प्याज, गाजर, बंद गोभी, शिमला मिर्च और अदरक घिसा हुआ, धनिया पत्ती
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच सांबर मसाला
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 चम्मच नारियल का बुरादा
आवश्यकतानुसार घी या मक्खन

इस तरह बनाएं मसाला डोसा ब्रेड सैंडविच | Masala dosa sandwich recipe

सबसे पहले तवे को गरम करें। फिर इसके ऊपर घी या मक्खन डालकर इसे चिकना कर लें। फिर इसे टिशू से पोंछ लें। गरम तवे पर डोसा बैटर फैलाएं। इसके बाद आपको डोसा पर बीच में ब्रेड स्लाइस रखना है। इसे हल्के-हल्के हाथ से चम्मच से दबाएं। फिर बारीक कटी हुई सारी सब्जियों को डाल दें। साथ ही हल्की लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, सांबर मसाला, नारियल बुरादा डालें। इसके चोरों तरफ मक्खन डालें। मोड़कर और पलटकर इसे अच्छी तरह से सेंक ले। गरम गरम मसाला डोसा ब्रेड सैंडविच बनकर तैयार है।