सुबह नाश्ते में आप मसाला आलू पूरी बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। इसका स्वाद घर में सभी को पसंद आएगा। इतना ही नहीं अगर आप कहीं ट्रैवल के लिए जा रहे हैं या फिर टिफिन में पैक करने के लिए क्या बनाएं यह सोच रहे हैं तभी भी आप इन्हें बनाकर रख सकते हैं। घर में रखीं चीजों से इसे झटपट तैयार किया जा सकता है। हल्की सुनहरी और फूली-फूली आलू की पूरी देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। इसे आप चाय, चटनी, अचार या फिर सब्जी किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं। आइए नोट करें इसकी रेसिपी।
आलू पूरी बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
सूजी – 1 कप
गरम पानी – 1 कप
उबले आलू – 2
नमक – 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
हींग – 2 चुटकी
जीरा – ½ छोटी चम्मच
अजवाइन – 1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – 2 चुटकी
कसूरी मेथी – 1 छोटी चम्मच
हरा धनिया (कटा हुआ) – थोड़ा सा
तेल – 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च – 150 ग्राम
सुबह नाश्ते में इस तरह बनाएं आलू पूरी
नाश्ते में मसाला आलू पूरी बनाने के लिए एक बर्तन में 1 कप सूजी डालें। फिर उसमें 1 कप गरम पानी डालें। अब आपको इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ देना है। आलू को उबालें। ठंडे होने पर छिल लें फिर कद्दूकस कर लें। इन्हें सूजी में डाल दें। इसमें 1 छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च के फ्लेक्स, 2 चुटकी हींग, आधा छोटी चम्मच जीरा, 1 छोटी चम्मच कुटी हुई अजवाइन, 2 चुटकी हल्दी पाउडर और 1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी भी डालें। आप इसमें बारीक कटा हुआ धनिया भी मिलाना है। पूरी को कुरकुरी बनाने के लिए 1 छोटी चम्मच तेल और 1 कप गेहूं का आटा डालें। पानी डालकर नरम आटा गूंध लें। थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें। फिर आटे से छोटे-छोटे गोल लोइया बना लें। कड़ाही में तेल गरम करें। मध्यम गर्म होने पर पूरी डाल दें। सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
