Masoor Dal Namkeen Recipe: शाम की चाय के साथ अक्सर कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का मन करता है। यही वजह है कि घर पर लोग तरह-तरह की नमकीन रखना पसंद करते हैं। हालांकि बाजार की नमकीनों में कई बार ज्यादा तेल और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप घर पर ही स्वादिष्ट और मसालेदार नमकीन बनाना चाहते हैं, तो मसूर दाल की नमकीन एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। घर पर आप इसमें अपने स्वाद के अनुसार मसाले मिला सकते हैं।

चाय के साथ खाने के अलावा आप इसे सफर, ऑफिस या बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं। अगर आप बाजार जैसा स्वाद चाहते हैं, तो यहां दी गई रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। इसे कम समय और कम सामग्री में आसानी से तैयार किया जा सकता है।

सामग्री

पनीर- 250 ग्राम
हरी मेथी- 150 ग्राम
ताजी मलाई – 1 कप
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
जीरा- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
टमाटर- दो
प्याज- एक
काजू- सात-आठ
अदरक- आधा इंच
लहसुन- तीन-चार कलियां
हरी मिर्च- दो
लाल मिर्च पाउडर- एक चम्मच
धनिया पाउडर- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार

बनाने का तरीका

सबसे पहले मसूर दाल को अच्छी तरह पानी से धोकर करीब 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रखें। इसके बाद छलनी की मदद से दाल का सारा पानी निकाल लें। अगर दाल में नमी रहेगी, तो यह कुरकुरी नहीं बन पाएगी। इसलिए दाल को कॉटन के कपड़े में करीब 20-25 मिनट तक फैलाकर रखें। इससे दाल की अतिरिक्त नमी निकल जाएगी।

अब कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो आंच को मध्यम कर दें और दाल को तेल में थोड़ा-थोड़ा करके तलें। एक साथ ज्यादा दाल डालने से वह समान रूप से नहीं तलेगी। दाल जब सुनहरी और क्रिस्पी हो जाए, तो इसे निकालकर टिशू पेपर पर रखें जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाए।

नमकीन का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए एक छोटे पैन में थोड़ा-सा तेल डालें। इसमें लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर को कुछ सेकंड चलाएं। अब इसे तली हुई मसूर दाल में डालें। इसके ऊपर नमक, चाट मसाला और काला नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

ध्यान रखें ये बातें

मसूर दाल को तलने के तुरंत बाद उसमें मसाला मिलाएं, क्योंकि ठंडी होने के बाद दाल पर मसाले अच्छी तरह नहीं चिपकते। दाल को भिगाते समय उसमें चुटकी भर बेकिंग सोडा मिला सकते हैं, जिससे दाल अच्छे से फूल जाती है। ध्यान रखें कि ज्यादा बेकिंग सोडा दाल का स्वाद खराब कर सकता है।