गर्मियों में लोग बड़े चाव से रायता खाना पसंद करते हैं। यह लगभग हर घर में बनाया जाता है। मखाना और दही दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप रोज एक जैसा स्वाद खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार मखाने से कुछ नया ट्राई करें।

हल्के, कुरकुरे और पौष्टिक मखाने दही के साथ मिलकर रायते का स्वाद कई गुना बढ़ा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसे सिर्फ एक नहीं, बल्कि अलग-अलग फ्लेवर में भी तैयार किया जा सकता है। यहां जानिए मखाना रायते की 3 आसान रेसिपी, जिन्हें आप रोज के खाने से लेकर मेहमानों की थाली तक में शामिल कर सकते हैं।

आसान मखाना रायता

1 कप दही (फेंटा हुआ)
1 कप हल्के भुने मखाने
सेंधा या साधारण नमक
भुना जीरा पाउडर
काली मिर्च पाउडर
बारीक कटा हरा धनिया

बनाने का तरीका

सबसे पहले मखानों को बिना ज्यादा तेल के हल्का कुरकुरा भून लें। फिर दही को अच्छी तरह फेंट लें। इसमें बाद नमक, भुना जीरा और काली मिर्च मिलाएं। भुने हुए मखाने डालें। फिर ऊपर से हरा धनिया डालकर 5 मिनट बाद परोसें, ताकि मखाने हल्के नरम हो जाएं।

किसके साथ अच्छा लगेगा?

दाल-चावल, पराठा, खिचड़ी, पुलाव

चटपटा मसाला मखाना रायता

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 कप दही
1 कप भुने मखाने
बारीक कटा प्याज
टमाटर (बीज निकालकर)
हरी मिर्च
पुदीना
भुना जीरा
काला नमक
लाल मिर्च पाउडर
चाट मसाला
थोड़ा सा धनिया

बनाने का जानें तरीका

सबसे पहले दही को अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद सभी मसाले मिलाएं। फिर प्याज, टमाटर और पुदीना डालें। अब आखिर में भुने मखाने मिलाएं। फिर आपको ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़ककर सर्व करें। एक बात का ध्यान रखें अगर तुरंत खाना है, तो मखाने आखिर में डालें ताकि उनका हल्का कुरकुरापन बना रहे।

मेहमानों के लिए स्पेशल रिच मखाना रायता

1½ कप गाढ़ा दही
1 कप घी में हल्के भुने मखाने (बहुत कम घी)
भुना जीरा
काला नमक
थोड़ी चीनी (वैकल्पिक, स्वाद संतुलन के लिए)
अनार के दाने
बारीक कटा खीरा (पानी निचोड़कर)
भुने काजू के छोटे टुकड़े
पुदीना
केसर वाला दूध (1–2 चम्मच, वैकल्पिक)

बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए दही को स्मूद होने तक फेंटें। फिर नमक और भुना जीरा मिलाएं। खीरा और अनार डालें। सर्व करने से ठीक पहले मखाने मिलाएं। ऊपर से काजू और पुदीने से गार्निश करें। इसे कांच के बाउल में ठंडा करके परोसें। अनार और पुदीने की गार्निश इसे पार्टी-स्टाइल लुक देती है।