वैलेंटाइन वीक का हर दिन अपने आप में खास होता है। हालांकि, चॉकलेट डे की बात कुछ और ही होती है। दरअसल, चॉकलेट डे हर साल 9 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन रिश्तों में मिठास घोलने और प्यार जताने का बेहतरीन मौका होता है।

वहीं, इस खास दिन पर लोग अपने पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। ऐसे में अगर आप इस बार कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं, तो घर पर बनी चॉकलेट डेजर्ट्स को ट्राई कर सकते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम 5 आसान और टेस्टी चॉकलेट डेजर्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर ही ट्राई कर सकते हैं।

चॉकलेट लावा केक

चॉकलेट डे के दिन आप चॉकलेट लावा केक आसानी से तैयार कर सकते हैं। बाहर से सॉफ्ट और अंदर से पिघली चॉकलेट वाला यह डेजर्ट रोमांटिक मौके के लिए परफेक्ट है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसका रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट आपके पार्टनर को जरूर इंप्रेस करेगा।

ब्राउनी विद आइसक्रीम

गरमागरम ब्राउनी के साथ ठंडी वनीला आइसक्रीम भी आप तैयार कर सकते हैं। चॉकलेट डे पर इसे बनाकर आप अपने पार्टनर के साथ एक स्वीट मोमेंट शेयर कर सकते हैं।

चॉकलेट मग केक

अगर आपके पास समय कम है, तो आप चॉकलेट मग केक को भी ट्राई कर सकते हैं। मग केक को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। इसे खाने से आपकी मीठी क्रेविंग तुरंत दूर हो सकती है।

चॉकलेट पैनकेक

चॉकलेट पैनकेक को भी आप ट्राई कर सकते हैं। सॉफ्ट पैनकेक पर चॉकलेट सिरप, शहद या फ्रूट्स डालकर सर्व करें। यह ब्रेकफास्ट डेट या शाम की मीठी ट्रीट दोनों के लिए परफेक्ट है।

चॉकलेट मिल्कशेक

अगर कुछ झटपट बनाना है, तो चॉकलेट मिल्कशेक एक शानदार ऑप्शन है। ठंडा, क्रीमी और टेस्टी यह ड्रिंक हर किसी को पसंद आता है और तुरंत मूड फ्रेश कर देता है।