52 में भी 35 की सी दिखती हैं Madhuri Dixit, इस तरह से खुद को बनाए रखा है जवां
Madhuri Dixit Diet: माधुरी दीक्षित अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करती हैं जिससे वह इस उम्र में भी जवां और फिट दिखती हैं। आप भी उनकी डाइट फॉलो कर के उनके जैसी जवां दिखती हैं।

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित की खूबूसरती का हर कोई दिवाना है। 52 साल की माधुरी दीक्षित आज भी अपनी उम्र से काफी छोटी लगती हैं। वह अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी स्किन का भी काफी ध्यान रखती हैं। हर उम्र की महिलाएं उनकी फैन हैं और उन्हें फॉलो करती हैं। वैसे तो उनकी फिटनेस का एक राज उनकी डांसिंग भी है, लेकिन उसके साथ ही वह अपनी डाइट का भी बेहद अच्छी तरह ध्यान रखती हैं। माधुरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अपने अपनी डाइट में क्या-क्या शामिल करती हैं जिससे वह इस उम्र में भी जवां और फिट दिखती हैं। आप भी उनकी डाइट फॉलो कर के उनके जैसी जवां दिखती हैं।
नाश्ते में:
माधुरी दीक्षित नाश्ते में ओटमील खाती हैं और उसके अलावा दो टोस्ट के साथ अंडे का सफेद हिस्सा भी खाती हैं। साथ ही चाय भी पीती हैं। कभी-कभी उन्हें कांधा पोहा भी खाना पसंद है।
लंच:
लंच में माधुरी चिकन के साथ सब्जियां और कुछ कार्ब्स लेती हैं। उनका ऐसा मानना है कि कुछ मात्रा में कार्ब्स खाने से शरीर को किसी भी गतिविधि को करने के लिए एनर्जी मिलती है। वह बाजरे वाली रोटी खाना अधिक पसंद करती हैं क्योंकि उसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आंख, स्किन और हार्ट के लिए अच्छा होता है। माधुरी चावल खाना अवॉयड करती हैं।
मिड-मील स्नैक्स:
माधुरी दीक्षित अपनी भूख को कंट्रोल करने के लिए ड्राइ फ्रूट्स खाती हैं। इसके अलावा वह नट्स, दही और फ्रूट्स भी खाना पसंद करती हैं।
डिनर:
माधुरी दीक्षित 7, 7:30 तक डिनर कर लेती हैं क्योंकि यह आपके पाचन को बेहतर करता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। साथ ही शरीर के एक्सट्रा फैट को भी बर्न करता है। डिनर में वह सलाद के साथ मछली या चिकन खाना पसंद करती हैं।
ड्रिंक्स:
माधुरी दीक्षित टी-लवर हैं। वह रोजाना लगभग 2 कप चाय जरूर पीती हैं। इसके अलावा उन्हें हर्बल टी पीना भी बेहद पसंद है। माधुरी दीक्षित नारियल पानी भी पीती हैं। उनकी खूबसूरती का एक राज नारियल पानी भी है।
(और Lifestyle News पढ़ें)
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।