Lemon Mint Mojito Recipe: गर्मी में मौका चाहें जो भी लोग अक्सर गले को तर करने के लिए कोल्ड ड्रिंक क बोतल खोल लेते हैं। चिलचिलाती गर्मी में सिर्फ गले को ठंडक देने से काम नहीं चलेगा, शरीर को फ्रेश और हाइड्रेटेड रखना भी जरूरी है। घर पर बना लेमन मिंट मोइतो न सिर्फ ज्यादा रिफ्रेशिंग है, बल्कि इसे आप अपनी पसंद के फ्लेवर के साथ भी तैयार कर सकते हैं। चाहे दोस्तों की पार्टी हो, फैमिली गेट-टुगेदर या फिर वीकेंड की चिल शाम हर जगह के लिए यह परफेक्ट है।
इसमें नींबू की हल्की खटास, पुदीने की खुशबू और बर्फ की ठंडक मिलकर ऐसा स्वाद देती है कि हर घूंट फ्रेशनेस से भर जाता है। आइए जानें इन्हें बनाने का तरीका। अगर हेल्दी वर्जन बनाना चाहते हैं तो चीनी की जगह शहद, खजूर का सिरप या स्टीविया का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तीनों मोइतो गर्मियों में शरीर को ताजगी और हाइड्रेशन देने में मदद करते हैं।
क्लासिक लेमन मिंट मोइतो (Classic Lemon Mint Mojito)
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 नींबू (टुकड़ों में कटा हुआ)
10-12 पुदीने की पत्तियां
2 चम्मच चीनी या शहद
1 गिलास सोडा वाटर
बर्फ के टुकड़े
बनाने का तरीका
सबसे पहले गिलास में नींबू के टुकड़े डालें। फिर पुदीना और चीनी डालकर हल्का मसल लें। इसके बाद बर्फ के टुकड़े डालें। फिर ऊपर से सोडा वाटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। लास्ट में पुदीने और नींबू से सजाकर सर्व करें।
वाटरमेलन लेमन मिंट मोइतो
चाहिए ये सामान
1 कप तरबूज के टुकड़े
1 नींबू का रस
8-10 पुदीने की पत्तियां
1-2 चम्मच शहद
सोडा वाटर
बर्फ
इस तरह झटपट बनाएं
सबसे पहले आपको तरबूज को ब्लेंड कर लेना है। इससे जूस निकाल लें। फिर गिलास में पुदीना और शहद डालकर हल्का मसलें। इसके बाद नींबू का रस और तरबूज का जूस डालें। फिर बर्फ और सोडा वाटर मिलाएं। ठंडा-ठंडा सर्व करें।
खीरा लेमन मिंट मोइतो
बनाने के लिए जरूरी चीजें
½ खीरा (पतले स्लाइस)
1 नींबू का रस
10 पुदीने की पत्तियां
2 चम्मच शुगर सिरप
सोडा वाटर
बर्फ
इस तरह करें तैयार
गिलास में खीरे के स्लाइस और पुदीने की पत्तियां डालकर हल्का क्रश करें। फिर नींबू का रस और शुगर सिरप मिलाएं। इसके बाद बर्फ डालें और ऊपर से सोडा वाटर भर दें। फिर खीरे और पुदीने से गार्निश करके सर्व करें।
