कई बार रात के खाने में सब्जी ज्यादा बन जाती है, जो सुबह के समय या तो बहुत कम खाई जाती है या फिर वैसे ही बची रह जाती है। ऐसे में लोग अक्सर इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन रात की बची हुई सब्जी को दोबारा इस्तेमाल करके आप बेहद ही स्वादिष्ट और हेल्दी डिश तैयार कर सकते हैं। खासकर जब आपको सुबह के वक्त ऑफिस जाने में देर हो रहा हो या बच्चों को स्कूल छोड़ने की जल्दबाजी हो और समझ न आए कि नाश्ते में क्या बनाएं, तब यह तरीका एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। ऐसे में आप रात की बची हुई सब्जी से आसानी से ‘बुद्धा बाउल’ तैयार कर सकते हैं। यह वन-बाउल मिल है, जो हेल्दी होने का साथ ही स्वादिष्ट भी होती है।
क्या होता है बुद्धा बाउल
बुद्धा बाउल एक ऐसा हेल्दी और स्वादिष्ट मिल है जिसमें अनाज, सब्जियां, प्रोटीन और सॉस सब एक ही बाउल में होते हैं। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं। यह न सिर्फ बनाने में आसान होता है, बल्कि पौष्टिक और संतुलित आहार भी प्रदान करता है। इसकी खास बात यह है कि इसे आप अपनी पसंद और उपलब्ध सामग्री के अनुसार भी तैयार कर सकते हैं। नीचे इसकी आसान विधि दी गई है, जिसकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में रात की बची हुई सब्जी को एक टेस्टी और हेल्दी बुद्धा बाउल में बदल सकते हैं।
बुद्धा बाउल बनाने की सामग्री
1 कप रात की बची हुई सूखी या ग्रेवी सब्जी (आलू, मिक्स वेज, पनीर, भिंडी आदि)
1 कप उबला चावल/ब्राउन राइस या फिर क्विनोआ
आधा कप उबले चने या राजमा (वैकल्पिक)
आधा कप खीरा (कटा हुआ)
आधा कप टमाटर (कटे हुए)
आधा कप कद्दूकस गाजर
2 चम्मच दही
1 चम्मच नींबू का रस
नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
1 चम्मच भुने तिल या मूंगफली
थोड़ा सा हरा धनिया (गार्निश के लिए)
बुद्धा बाउल बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबले हुआ चावल, ब्राउन राइस या क्विनोआ को बेस की तरह रखें।
अब रात की बची हुई सब्जी को हल्का गर्म करें और चावल के ऊपर एक हिस्से में रखें।
बाउल में खीरा, टमाटर और गाजर को अलग-अलग सेक्शन में सजाएं ताकि यह देखने में आकर्षक लगे।
अगर आप इसे और पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो उबले चने या राजमा भी डाल सकते हैं।
एक छोटी कटोरी में दही, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च को अलग बर्तन में मिक्स कर लें। अब इसे पूरे बाउल में ऊपर डाल दें।
ऊपर से भुने तिल, मूंगफली और हरा धनिया डालकर गार्निश करें। अब इसे हल्का मिक्स कर सर्व करें।
Also Read
इस गर्मी घर वालों को देसी स्टाइल में खिलाएं आम की खट्टी-मीठी चटनी, जानें आसान रेसिपी
