अक्सर सब्जी ज्यादा बन जाने पर उसे दोबारा खाने का मन नहीं करता और कई बार तो उसे लोग फेंक भी देते हैं। लेकिन बची हुई सब्जी को फेंकने के बजाय आप उससे कई स्वादिष्ट और नए डिश आसानी से तैयार कर सकते हैं। बची हुई सब्जी से टेस्टी और हेल्दी फिलिंग में बदलकर ऑमलेट या चीले में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नाश्ते के लिए एक बेहतरीन और झटपट तैयार होने वाला विकल्प है, जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही पसंद करते हैं। साथ ही, इसे बच्चों के स्कूल टिफिन में भी दिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 10-15 मिनट का समय लगता है और कम मेहनत में एक नई डिश तैयार हो जाती है। यहां पर बची हुई सब्जी से ऑमलेट और चीला बनाने की आसान विधि साझा की गई है।

फिलिंग तैयार करने का तरीका

बची हुई सब्जी को हल्का मैश कर लें।
इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और थोड़ा हरा धनिया मिला लें।
स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा चाट मसाला या काली मिर्च भी डाल सकते हैं।
अगर सब्जी बहुत सूखी है तो 1-2 चम्मच दही या थोड़ा सा चीज मिला सकते हैं।

वेज ऑमलेट बनाने का तरीका | Veg Omelette With Leftover Sabzi Recipe
सामग्री

2 अंडे
2-3 चम्मच बची हुई सब्जी (फिलिंग)
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च
1 छोटा चम्मच तेल या बटर

बची हुई सब्जी से ऑमलेट के अलावा बेसन का चीला भी बना सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होता है। इसे आप बच्चों को नाश्ते में दे सकते हैं। साथ ही स्कूल टिफिन में भी पैक कर सकते हैं।

बची हुई सब्जी से वेज ऑमलेट बनाने की विधि | Besan Chilla With Leftover Sabzi Recipe

सबसे पहले एक बाउल में अंडों को अच्छी तरह फेंट लें। इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं।
अब पैन में तेल गरम करें और अंडा डालें। जब ऑमलेट हल्का सेट हो जाए, तो बीच में सब्जी की फिलिंग रखें।
ऑमलेट को मोड़ें और 1 मिनट पकाएं। गरमागरम वेज स्टफ्ड ऑमलेट तैयार है।

सब्जी वाला बेसन चीला बनाने के लिए फिलिंग
सामग्री

1 कप बेसन
पानी (घोल बनाने के लिए)
नमक स्वादानुसार
बची हुई सब्जी (फिलिंग)
1 छोटा चम्मच तेल

सब्जी वाला बेसन चीला बनाने की विधि
सबसे पहले बेसन में पानी मिलाकर पतला घोल बना लें। इसमें नमक और हल्दी डाल दें। तवे पर घोल फैलाकर चीला बनाएं। ऊपर से बची हुई सब्जी की फिलिंग फैलाएं। चीले को फोल्ड करें और दोनों तरफ से सेक लें।

Also Read
लंच में खाना है कुछ हल्का और हेल्दी, इन आसान तरीकों से बनाएं सब्जियों वाली मूंग दाल खिचड़ी