खाने पीने की कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम फेंक देते हैं। लेकिन इनमें से कई का हम फिर से अन्य चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें से एक है ब्रेड के किनारे। सैंडविच या फिर ब्रेड रोल बनाते समय ब्रेड के किनारे काटकर अलग कर देते हैं और फिर इन्हें फेंक देते हैं। लेकिन बचे हुए ब्रे़ड के किनारों (क्रस्ट) से आप कई क्रिस्पी फूड्स बना सकते हैं जो बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को पसंद आ सकते हैं।

कई ऐसे फूड्स हैं जो ब्रेड के किनारों से बनाए जाते हैं। यह क्रिस्पी होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होते हैं। आइए जानते हैं किस तरह से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

चूरा बनाकर रख लें
ब्रेड के बचे हुए किनारों का इस्तेमाल ज्यादातर ब्रेड क्रम्ब्स बनाने में किया जाता है। इसका इस्तेमाल फूड्स को कुरकरे बनाने में किया जाता है। इसके लिए किनारों को लेकर उन्हें सूखा दें। जब ये सूख जाएं तो इन्हें मिक्सी में पीस लें और एयरटाइट डब्बे में भरकर रख दें। इसका इस्तेमाल कबाब, टिक्की, कटलेट और अन्य कई स्नैक्स को कुरकुरा बनाने में किया जा सकता है।

Award Banner

क्रिस्पी ब्रेड क्रूटॉन्स
क्रिस्पी ब्रेड क्रूटॉन्स बनाने के लिए ब्रेड के किनारों को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। इसमें मक्खन, नमक काली मिर्च और मिक्स हर्ब्स मिलाकर अच्छे से मिश्रण तैयार कर लें। इसे फ्राई या फिर ओवन में भी बेक किया जा सकता है।

उपमा या चिवड़ा
ब्रेड के कनारों का इस्तेमाल उपमा या चिवड़ा बनाने में भी किया जा सकता है। इसके लिए छोटे टुकड़ों में काटकर हल्का भून लें। फिर राई, करी पत्ता, प्याज और हल्के मसालों के साथ उपमा या फिर चिवड़ा बना सकते हैं। इसे नाश्ते में सर्व कर सकते हैं।

वेज कटलेट और कोफ्ते में इस्तेमाल
वेज कटलेट कुरकुरा होता है जिसमें ब्रेड के किनारों का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही कोफ्ता बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्रेड के किनारों को पानी या फिर दूध में भिगोकर अच्छे से निचोड़ लें। इसे उबले आलू, सब्जियों और मसालों के साथ मिक्स कर लें। इससे कटलेट सॉफ्ट बनता है।

ब्रेड पुडिंग
ब्रेड पुडिंग बनाने के लिए ब्रेड के किनारों को मिक्सर में पीस लें। अब एक पैन में दूध उबाल लें और उसमें पीसे हुए किनारों को मिला दें। चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से पका लें। पक जाने के बाद इसे ठंडा या गर्म सर्व कर सकते हैं।

Also Read
नाश्ते के लिए बेस्ट रेसिपी, घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट इडली