Saree blouse designs Front and Back : गर्मी में महिलाएं कॉटन, शिफॉन, लिनन, कोटा डोरिया की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ये हल्के फैब्रिक की होती हैं और आरामदायक होती हैं। इन साड़ियों में स्टाइलिश और एलीगेंट लुक के लिए आपको साड़ी का ब्लॉउज बहुत सोच समझ कर सिलवाना चाहिए। इससे आप ट्रेंडी और बोल्ड लुक पा सकती हैं। साड़ी में बेहतर लुक और कॉन्फिडेंस को बढ़ाने का काम ब्लाउज करते हैं। गर्मियों में साड़ी को ग्लैमरस टच देने के लिए आप स्लीवलेस स्टाइलिश ब्लाउज सिलवा सकती हैं। यह कॉटन से लेकर शिफॉन हर तरह की साड़ी के साथ परफेक्ट लगते हैं। यहां हम आपके लिए स्लीवलेस ब्लाउज की डिजाइन्स के आइडिया फोटो सहित साझा कर रहे हैं।

V नेक स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन

गर्मियों में आप हर तरह की साड़ी के साथ पहनने के लिए V नेक स्लीवलेस ब्लाउज बनवा सकती हैं। यह हर फिगर पर सूट करता है और देखने में स्टाइलिश लगता है।

हाई-नेक ऑफ शोल्डर स्लीवलेस ब्लाउस डिजाइन

यह ब्लाउज डिजाइन रॉयल लुक देता है। यह डिजाइन ऑफिस पार्टी या वेडिंग रिसेप्शन दोनों के लिए परफेक्ट रहता है।

डोरी वाला स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन

आप Dori Style Sleeveless Blouse बनवा सकते हैं। यह एलीगेंट और ग्लैमरस देता है। इसे आप लाइटवेट साड़ी के साथ बनवा सकती हैं। रोजाना पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

इस तरह के ब्लाउज भी आप गर्मियों में बनवा सकती हैं। अगर आपको ब्लाउज को पूरी तरह स्लीवलेस नहीं रखना है तो आप उसमें फ्रिल (Frill) एड करवा सकती हैं।

हॉल्टर नेक ब्लाउज (Halter Neck Blouse) में गर्दन के पीछे बंधने वाला स्टाइल होता है। जो शोल्डर्स को हाइलाइट करता है।

बोट नेक स्लीवलेस ब्लाउज (Boat Neck Sleeveless Blouse) में चौड़ा और एलिगेंट नेकलाइन होता है। इससे आपको क्लासी लुक मिलेगा।

डीप वी-नेक ब्लाउज (Deep V-Neck Blouse) में गहरी V शेप नेकलाइन होती है। इसे पहनकर आपको ग्लैमरस लुक मिलेगा।

स्क्वायर नेक ब्लाउज (Square Neck Blouse) में चौकोर नेकलाइन होती है। यह आपको मॉडर्न और स्ट्रक्चर्ड लुक दे सकता है।

हाई नेक स्लीवलेस ब्लाउज (High Neck Sleeveless Blouse) की बात करें तो इसमें गर्दन तक कवर करने वाला स्टाइल होता है। यह रॉयल और सोफिस्टिकेटेड लुक देता है।

कीहोल नेक ब्लाउज (Keyhole Neck Blouse) में सामने छोटा कट-आउट डिजाइन होता है। यह दिखने में सिंपल होता है लेकिन स्टाइलिश टच देता है।

क्रॉप टॉप स्टाइल ब्लाउज (Crop Top Style Blouse) दिखने में वेस्टर्न टच वाला लगता है। यह डिजाइन फ्यूजन लुक के लिए परफेक्ट है।

बैकलेस स्लीवलेस ब्लाउज (Backless Sleeveless Blouse) हमेशा ट्रेंड में रहता है। यह पार्टी और फंक्शन के लिए आकर्षक है।

पेपलम स्लीवलेस ब्लाउज (Peplum Sleeveless Blouse) में कमर पर फ्लेयर्ड डिजाइन होती है। यह स्लिम और स्टाइलिश फील देता है।

जैकेट स्टाइल स्लीवलेस ब्लाउज (Jacket Style Sleeveless Blouse) में ऊपर से लेयर जैसा लुक मिलता है। यह इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ सूट करता है।

शीयर नेक ब्लाउज (Sheer Neck Blouse) में नेट/ट्रांसपेरेंट फैब्रिक के साथ ब्लाउज तैयार किया जाता है। यह एलिगेंट और डेलिकेट लुक देता है।

प्लंजिंग नेक ब्लाउज (Plunging Neck Blouse) में गहरी नेकलाइन होती है। यह पार्टी वियर के लिए होता है।

राउंड नेक स्लीवलेस ब्लाउज (Round Neck Sleeveless Blouse) में सिंपल गोल नेक होता है। हर तरह की साड़ी के साथ आसानी से मैच होता है।

असिमेट्रिकल नेक ब्लाउज (Asymmetrical Neck Blouse) में एक तरफ अलग डिजाइन होती है और दूसरी तरफ अलग। यह यूनिक और फैशनेबल लुक देता है।

वन शोल्डर ब्लाउज (One Shoulder Blouse) में एक कंधे पर ब्लाउज टिका होता है। यह डिजाइन ट्रेंडी और ग्लैमरस दिखता है।

इल्यूजन नेक ब्लाउज (Illusion Neck Blouse) में स्किन-टोन नेट के साथ ब्लाउज को डिजाइन किया जाता है। यह स्टाइलिश और एलिगेंट फिनिश देता है।

कट-वर्क बैक ब्लाउज (Cutwork Back Blouse) में पीछे की तरफ कटवर्क पैटर्न होता है। यह डिटेलिंग के साथ खूबसूरत लुक देता है।

एम्ब्रॉयडर्ड स्लीवलेस ब्लाउज (Embroidered Sleeveless Blouse) में कढ़ाई वाले डिजाइन होते हैं। फेस्टिव और वेडिंग वियर के लिए परफेक्ट है।

मिरर वर्क स्लीवलेस ब्लाउज (Mirror Work Sleeveless Blouse) में शीशे की कारीगरी होती है। यह ट्रेडिशनल और आकर्षक लुक देता है।