चांदी की चीजें सोने की तुलना में ज्यादातर लोगों के बजट में आती है। जिसकी वजह से धनतेरस पर लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं। चांदी का सिक्का, अंगूठी, चेन या पायल इस मौके पर खरीदी जा सकती है। आप ऐसी चीजें खरीद सकती हैं, जो आगे भी काम आए। इसके लिए पायल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। साड़ी, सूट, लहंगा या वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी इन्हें स्टाइल किया जा सकता है। हालांकि मौके और अवसर के अनुसार इसके डिजाइन को चुन सकती हैं।

इस साल धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर आप चांदी की पायल खरीदना चाहती हैं, तो यहां दिए गए कुछ डिजाइन्स से आइडिया ले सकती हैं। जिन्हें आप रोजाना ही नहीं बल्कि खास मौकों पर आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

मल्टी लेयर पायल डिजाइन

धनतेरस पर चांदी या सोने से जुड़ी वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। चांदी का सिक्का, बिछिया, अंगूठी या चेन के अलावा आप पायल भी खरीद सकती हैं। ट्रेंडी और यूनिक डिजाइन के लिए मल्टी लेयर पायल चुन सकती हैं। यह दिखने में सुंदर और आकर्षक लगती है।

ट्रेडिशनल पायल डिजाइन

किसी भी खास मौके या त्योहार पर पहनने के लिए इस तरह की ट्रेडिशनल पायल डिजाइन चुन सकती हैं। इसकी चेन में घुंघरु होते हैं, जो चलने पर सुंदर आवाज करते हैं। अगर आप ऐसी पायल चाहती हैं, तो जिसमें घुंघरुओं की आवाज आती हो तो इस तरह के डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।

प्लेन पायल डिजाइन

अगर आपको धनतेरस पर कुछ बजट में खरीदना है, तो इस तरह की पायल चुन सकती हैं। प्लेन पायल डिजाइन लकड़ियों से लेकर महिलाओं तक के पैरों को आकर्षक और सुंदर दिखाने में मदद कर सकती हैं। रोजाना पहनने के लिए हल्के-फुल्के डिजाइन तलाश रही हैं, तो यह पायल चुन सकती हैं।

फ्लोरल पायल डिजाइन

फ्लोरल डिजाइन वाली पायल पैरों को सुंदर और आकर्षक बनाने में मदद करती है। इस तरह के डिजाइन जींस के साथ भी स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। अगर आप बजट में धनतेरस पर चांदी की पायल खरीदना चाहती हैं, तो इस डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। यह आपके लुक को एलिगेंट और क्लासी दिखाने में मदद कर सकती हैं।

ब्लैक बीड्स पायल डिजाइन

आजकल महिलाएं ट्रेंडी और यूनिक चीजों को खरीदना पसंद करती हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ खोज रही हैं, तो इस तरह की पायल डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। चांदी की पायल में ब्लैक बीड्स डिजाइन आकर्षक और हटके लगते हैं। इस तरह की पायल सूट, साड़ी और इंडो वेस्टर्न लुक के साथ भी आसानी से मैच हो सकती है।