Payal Designs: रक्षाबंधन पर बहन भाई को राखी बांधती है और बदले में भाई बहन की रक्षा का वचन देता है। यह त्योहार दोनों के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भाई बहन को गिफ्ट भी देता है। हालांकि बहन को क्या दिया जाए, इसे लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है। कॉफी मग, फोटो फ्रेम, रूपए, आउटफिट और वाउचर जैसी चीजें गिफ्ट में आम हो गई हैं। अगर आप इस बार कुछ अलग और यादगार गिफ्ट देने का प्लान कर रहे हैं, तो पायल दे सकते हैं। यह एक ऐसा गिफ्ट है जो बहन के साथ हमेशा रह सकता है और उन्हें काफी पसंद भी आ सकता है।

यहां दिए गए पायल के कुछ डिजाइन्स से आप आइडिया ले सकते हैं। बहन के लिए लाइटवेट, फैंसी और यूनिक डिजाइन चुनते समय उनकी पसंद का ध्यान रख सकते हैं। आजकल ज्यादातर महिलाएं लाइटवेट और मिनिमल पायल पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में यहां दिए गए डिजाइन आपकी मदद कर सकते हैं।

ईविल आई पायल डिजाइन

ईविल आई डिजाइन को आमतौर पर बुरी नजर से बचाव के तौर पर देखा जाता है। अपनी बहन को को कुछ हटके और यूनिक गिफ्ट देना चाहते हैं, तो इस तरह के डिजाइन वाली पायल चुन सकते हैं। इससे उन्हें अहसास होगा कि आप उन्हें दुनिया की बुरी नजर से दूर रखना चाहते हैं। यह एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है क्योंकि आजकल ज्यादातर महिलाएं ट्रेंडी चीजों को पसंद करती हैं।

फ्लोरल पायल डिजाइन

फ्लोरल डिजाइन की पायल बहुत ही खूबसूरत लगती है। इसे किसी भी ओकेजन पर पहना सकता है। ट्रेडिशनल ही नहीं बल्कि एथनिक आउटफिट के साथ भी यह पैरों को खूबसूरत दिखाने में मदद कर सकती हैं। इस तरह का डिजाइन बहन को पसंद आ सकता है। अगर आप ज्यादा हैवी डिजाइन नहीं देख रहे हैं, तो इसे चुन सकते हैं।

सिंपल पायल डिजाइन

डेली वियर के लिए पायल गिफ्ट करना चाहते हैं, तो सिंपल डिजाइन बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आजकल ज्यादातर लोग लाइटवेट पायल पहनना पसंद करते हैं, जिसे घर पर ही नहीं बल्कि ऑफिस या बाहर भी आसानी से बिना परेशानी के पहना जा सके। ऐसे में आप इस डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं।

मोर डिजाइन पायल

बहन के लिए यूनिक पायल तलाश रहे हैं, तो मोर डिजाइन अच्छी रहेगी। इस तरह के डिजाइन की ज्वेलरी महिलाओं को काफी पसंद आती है। जिसे ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है। लाइटवेट, एलिगेंट और अट्रैक्टिव लुक के लिए इस तरह के पायल डिजाइन बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

स्टार चार्म पायल डिजाइन

जेनरेशन जी के बीच आजकल चार्म का ट्रेंड बढ़ गया है। बैग, फोन, की रिंग से लेकर पायल में भी आप स्टार चार्म डिजाइन को चुन सकते हैं। यंग महिलाओं पर इस तरह के पायल डिजाइन काफी स्टाइलिश लगेंगे। जिसे आप अपनी छोटी बहन को आसानी से गिफ्ट कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन्हें वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है।

घुंघरू पायल डिजाइन

किसी भी उम्र की महिलाओं के लिए इस तरह के डिजाइन की पायल गिफ्ट की जा सकती है। घुंघरू वाली पायल बहुत ही सुंदर और ट्रेडिशनल लुक देती है। अगर आप इसे बहन को गिफ्ट करेंगे तो वह बड़े ही प्यार से इसे पहनेंगी। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। हैवी या लाइटवेट आप बहन की पसंद के अनुसार डिजाइन चुन सकते हैं।