Gold Ring Designs: इस साल करवाचौथ 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन (शादीशुदा) महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस खास मौके पर पति भी अपनी पत्नियों के लिए कुछ खास करना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें खुश करने के लिए गिफ्ट देना बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके लिए गोल्ड यानी सोने की रिंग दी जा सकती है। आजकल बाजार में तरह-तरह के डिजाइन वाली रिंग (अंगूठी) मिलने लगी हैं। ऐसे में हर कोई कंफ्यूज हो जाता है कि कौन-सी चुनें।

अगर आप अपनी पत्नी को खुश करने के लिए गोल्ड रिंग गिफ्ट करना चाहते हैं, तो यहां दिए गए लेटेस्ट गोल्ड रिंग डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं। इन डिजाइन की रिंग को रोजाना, पार्टी, त्योहार या ऑफिस लुक के साथ कैरी किया जा सकता है।

वांकी डिजाइन रिंग

वांकी डिजाइन दक्षिण भारतीय ज्वेलरी का खूबसूरत और पवित्र हिस्सा है। यह डिजाइन वी या वेव आकार के लिए जाना जाता है। इस डिजाइन के बाजूबंद, अंगूठियां और ब्लाउज भी काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट करने के लिए यूनिक और लेटेस्ट चीजें देख रहे हैं, तो वैंकी डिजाइन की गोल्ड रिंग बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसे किसी भी आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है।

रोज पहनने के लिए डिजाइन

महिलाओं को अंगूठी पहनने का काफी शौक होता है। ऐसे में आप उन्हें खुश करने के लिए ऐसे डिजाइन चुन सकते हैं, जिन्हें रोजाना पहना जा सके। इस तरह के इंफीनिटी डिजाइन की गोल्ड रिंग हाथों को आकर्षक और खूबसूरत दिखाने में मदद कर सकती है। अगर आप लाइटवेट और सिंपल डिजाइन देख रहे हैं, तो यह बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

हेरिटेज गोल्ड रिंग

पत्नी को खुश करने और करवाचौथ को स्पेशल बनाने के लिए उन्हें इस तरह की हेरिटेज रिंग भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह पारंपरिक डिजाइन दिखने में खूबसूरत लगता है और ट्रेडिशनल आउटफिट पर त्योहार या शादी के मौके पर खूब जचता है। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।

इंटरलॉकिंग गोल्ड रिंग

ट्विस्टेड या इंटरलॉकिंग गोल्ड रिंग आजकल ट्रेंड में है। इसे मॉर्डन या इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ पेयर किया जा सकता है। अगर आप कुछ हटके और अलग डिजाइन देख रहे हैं, तो यह बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि इस डिजाइन की रिंग को 1 या 2 ग्राम सोने में बनवाया जा सकता है।

प्रकृति से प्रेरित डिजाइन की रिंग

स्टाइलिश और एलिगेंट लुक के लिए प्रकृति से प्रेरित डिजाइन (नेचर मोटिफ डिजाइन) की रिंग को चुन सकते हैं। इस तरह की रिंग दिखने में आकर्षक लगती हैं और रोजाना पहनने के लिए भी बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। अगर आप ज्यादा हैवी डिजाइन नहीं खरीदना चाहते हैं, तो इस डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं।

स्लिम गोल्ड रिंग

रिंग की लेटेस्ट डिजाइन में स्लिम गोल्ड रिंग भी शामिल है। यह डिजाइन दिखने में हल्का होता है और पहनने में भी कंफर्टेबल होता है। इस तरह की रिंग को किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। अगर आप बजट में गोल्ड रिंग खरीदना चाहते हैं, तो यह बेहतरीन विकल्प हो सकता है।