Living Room Chandelier Design Ideas: झूमर कमरे में सिर्फ रोशनी के लिए नहीं बल्कि घर को शानदार और रॉयल इंटीरियर देने में मदद करता है। आमतौर पर झूमर लिविंग रूम, डाइनिंग हॉल, सीढ़ियों के ऊपर, प्रवेश द्वार या बेडरूम में लगाया जाता है। लिविंग रूम में इसे बैठने की जगह यानी सोफे की टेबल के ऊपर या कॉफी टेबल के ऊपर भी इसे लगाया जा सकता है। अगर आप अपने लिविंग रूम के लिए झूमर डिजाइन तलाश रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है।

अगर आप लिविंग रूम को आकर्षक और खूबसूरत तरीके से सजाना चाहते हैं, तो झूमर लगा सकते हैं। इसके कुछ डिजाइन यहां साझा किए गए हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकते हैं। यह लिविंग रूम को यूनिक और मॉडर्न लुक देने में मदद कर सकते हैं।

हैंगिंग एलईडी झूमर

लिविंग रूम को आकर्षक और आधुनिक लुक देने के लिए इस तरह के झूमर चुन सकते हैं। एलईडी झूमर बिजली की बचत को कम कर सकते हैं और दिखने में भी यूनिक लगते हैं। अगर लिविंग रूम छोटा है, तो इसके डिजाइन उस हिसाब से चुन सकते हैं। वहीं, बड़े लिविंग रूम के लिए लंबे और आकर्षक डिजाइन चुने जा सकते हैं। सोफे के ऊपर इसे लगाकर कमरे की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है।

क्रिस्टल झूमर डिजाइन

क्रिस्टल झूमर दिखने में मॉडर्न और यूनिक लगते हैं। इनमें अक्सर एलईडी लाइट्स लगी होती हैं, जो रात के समय रोशनी को रिफ्लेक्ट करके शानदार चमक पैदा करती हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाते हैं। स्क्वायर, रिंग, लोटस और मल्टी स्टोरी झूमर काफी पसंद किए जाते हैं। अगर आप ऐसा डिजाइन देख रही हैं, तो क्लासी लगे तो इसे चुन सकते हैं।

सिंपल झूमर डिजाइन

सिंपल लेयर वाले झूमर डिजाइन लिविंग रूम को कॉजी लुक दे सकते हैं। लेयर वाले झूमर दिखने में खूबसूरत लगते हैं और छोटे लिविंग रूम के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इन्हें आप डाइनिंग टेबल के ऊपर भी लगवा सकते हैं। व्हाइट और गोल्डन कलर के झूमर आकर्षक और क्लासी लुक देने में मदद कर सकते हैं।

मॉडर्न झूमर डिजाइन

आजकल हर कोई अपने घर को सजाने के लिए तरह-तरह की यूनिक चीजें खोजता है। अगर आप भी ऐसी ही चीजें खोज रहे हैं, तो इस तरह के डिजाइन वाले झूमर से आइडिया ले सकते हैं। छत से चिपके हुए गोल आकार के झूमर दिखने में सुंदर लगते हैं। इसे आप बड़े लिविंग रूम या अन्य कमरों में भी लगा सकते हैं।

फैंसी झूमर डिजाइन

लिविंग रूम को हटके और मॉडर्न बनाने के लिए फैंसी झूमर चुन सकते हैं। यूनिक डिजाइन के झूमर रात के समय काफी आकर्षक लगते हैं और कमरे को एलिगेंट लुक देने में मदद करते हैं। अगर आप चाहते हैं, कि मेहमानों की नजर लिविंग रूम पर टिकी रहे, तो इस तरह के फैंसी झूमर चुन सकते हैं। इस तरह के डिजाइन छोटे और बड़े दोनों तरह के लिविंग रूम के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।