आज के समय में लोग अपनी त्वचा की देखभाल के लिए ज्यादातर स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर होते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स हर किसी की त्वचा पर प्रभावी हों। कई बार इनका दुष्प्रभाव भी देखने को मिलता है। लेकिन जब ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं हुआ करते थे तब भी लोग अपनी त्वचा का ख्याल रखते थे। पुराने समय में लोग प्रकृति से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करते थे। इनमें से एक कुंकुमादि तेल भी है, जिसका इस्तेमाल त्वचा के लिए किया जाता आ रहा है।
इसका इस्तेमाल चेहरे की देखभाल, त्वचा को मुलायम बनाए रखने और निखार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे आमतौर पर केसर यानी कुंकुम सहित कई जड़ी-बूटियों और तेलों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। हालांकि, सामग्री अलग-अलग ब्रांड और आयुर्वेदिक फॉर्मूले के अनुसार बदल सकती है। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल चेहरे पर कैसे करना चाहिए।
यह एक पारंपरिक आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन है, जिसे त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके कुछ फॉर्मूले में केसर, चंदन, लाल चंदन, मुलेठी, कमल और तिल का तेल जैसी सामग्री शामिल होती हैं।
कुंकुमादि तेल के फायदे
कुंकुमादि तेल का इस्तेमाल त्वचा की रंगत को निखारने के लिए भी किया जाता है। यह तेल त्वचा की सतह से नमी के नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है। इससे रूखी और खिंची-खिंची महसूस होने वाली त्वचा कुछ हद तक मुलायम हो सकती है। बहुत रूखी त्वचा में इसे मॉइस्चराइजर के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यह त्वचा को मुलायम बनाने में भी मदद कर सकता है।
इस्तेमाल करने का तरीका
सबसे पहले हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ कर लें। इसके बाद मुलायम तौलिए से थपथपाकर सुखाएं। त्वचा पर मेकअप, धूल-मिट्टी या पसीना जमा नहीं रहना चाहिए। इसके बाद तेल की कुछ बूंदें लेकर गालों, माथे और ठुड्डी पर धीरे-धीरे फैलाएं। आंखों के आसपास, पलकों और होंठों के किनारों पर लगाने से बचें। त्वचा को खींचने या जोर से रगड़ने से बचना चाहिए।
अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो जरूरत के अनुसार मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल को सुबह या रात, दोनों समय इस्तेमाल किया जा सकता है।
मसाज करने का तरीका
इस तेल को लगाने के बाद त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए। मसाज करते समय त्वचा को जोर से नहीं रगड़ना चाहिए। इसके साथ ही मुंहासों पर दबाव भी नहीं डालना चाहिए।
ध्यान रखें ये बातें
इस तेल को लगाने से पहले त्वचा के किसी हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर त्वचा पर जलन, लालिमा या छोटे दाने नजर आएं तो तुरंत साफ पानी से धो लें।
इसे सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार की गई है। अपनी त्वचा पर किसी भी घरेलू नुस्खे अपनाने या बदलाव करने से पहले डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें
पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर इन 3 तरीकों से बनाएं होममेड ब्लीच
