मजबूत नाखुन अच्छी सेहत की निशानी हैं, लेकिन कई बार हमारे नाखून कमजोर पड़ने लगते हैं और जल्दी-जल्दी टूटने लगते हैं। नाखून कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण हमारा खराब लाइफस्टाइल और खान-पान हैं, जिसकी वजह से नाखून कमजोर होकर जल्दी टूटने लगते हैं। नाखूनों पर तरह-तरह के नील पेंट और जेल का इस्तेमाल भी कई बार नाखूनों को कमजोर बना देता है।
बॉडी में केराटिन का उत्पाद कम होने से नाखून कमजोर होने लगते हैं। हमारे नाखून केराटिन की परतों से बने होते हैं। यह एक प्रोटीन है जो हमारे बालों और स्किन में भी पाया जाता है। जैस-जैसे उम्र बढ़ती है हमारे शरीर में कोशिकाएं धीमी गति से केराटिन का उत्पादन करती हैं, जिससे नाखून कमजोर होते हैं और ड्राई भी दिखते हैं। नाखूनों के कमजोर होने के और भी कई कारण हैं जैसे अत्यधिक ठंड, ज्यादा हाथ धोना, रसायनों के संपर्क में आने से नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। आप भी अपने कमजोर नाखूनों से परेशान हैं तो उनकी खास केयर कीजिए।
नाखूनों को नियमित रूप से मॉइस्चराइज़ करें: नाखूनों को मॉइश्चराइज करने के लिए नाखूनों पर नारियल के तेल से मसाज करें। नारियल के तेल से मसाज करने से नाखून खूबसूरत बनते हैं, साथ ही नाखूनों में चमक भी आती है।
नाखूनों को छोटा रखें: अगर आपके नाखून कमजोर होकर जल्दी टूट जाते हैं तो आप नाखूनों को ज्यादा बड़ा नहीं कीजिए। नाखूनों की लम्बाई बढ़ने से उनकी ताकत कम हो जाती है। छोटे नाखूनों के टूटने की संभावना कम होती है। एक बार नाखूनों को ट्रिम करने के बाद, किनारों को नेल फाइल से धीरे से गोल करके स्नैग को रोकें। अगर आप नाखूनों को फाइल कर रहें हैं तो एक ही दिशा में फाइल करें इससे नाखून कमजोर नहीं होते।
नाखूनों को दांतों से नहीं काटें: नाखूनों को दांत से काटने से उनका शेप बिगड़ता है, साथ ही मुंह में गंदगी भी जाती है।
डाइट में करें सुधार: स्ट्रॉन्ग नेल्स के लिए डाइट में कैल्शियम का सेवन करें। दूध अंडा आपकी बॉडी में कैल्शियम की कमी को पूरा करेगा। डाइट में सोया, साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दालों को शामिल करें।
नाखून की सफाई करें: नाखून गंदे रहते हैं तो वो कमजोर होकर जल्दी टूटने लगते हैं। नाखूनों को समय-समय पर ट्रिम करें। ट्रीमिंग करने से नाखूनों की गंदगी दूर होती है, साथ ही नाखूनों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।
बढ़िया नेल पेंट का करें इस्तेमाल: कैमिकल बेस नेल पेंट आपके नाखूनों को कमजोर बना देता है इसलिए बढ़िया नेल पेंट का इस्तेमाल करें।