प्रेगनेंसी के दौरान पी रही हैं चाय तो पढ़ें ये बातें, वरना…
प्रेगनेंट महिलाओं को अदरक वाली चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अदरक वाली चाय पीने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा पाउडर के दूध से बनी चाय, बाहर की चाय, अदरक की चाय, कॉफी और फिल्टर कॉफी आदि के सेवन से बचना चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना पड़ता है। प्रेगनेंट महिला को बहुत देखभाल कर अपनी डाइट मेंटेन करनी पड़ती है, क्योंकि मां के खानपान का सीधा असर सीधा शिशु की हेल्थ पर पड़ता है। इसलिए प्रेगनेंट महिला के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि उन्हें क्या खाना चाहिए या क्या पीना चाहिए। आज हम आपको प्रेगनेंसी के दौरान चाय के सेवन के बारे में बता रहे हैं। चाय पीने से आप फ्रैश महससू करते हैं लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन करने से पहले कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। हालांकि प्रेगनेंट महिलाओं को चाय पीने से मना नहीं किया जाता है लेकिन ऐसी कई चाय हैं जो इन दिनों में नुकसान कर सकती हैं।
चाय के प्रकार : चाय दो प्रकार के होती हैं, एक हर्बल और दूसरी नॉन हर्बल। नॉन हर्बल चाय में काली चाय शामिल है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये काफी फायदेमंद है लेकिन प्रेगनेंट महिलाओं को नॉन हर्बल चाय नहीं पीनी चाहिए क्योंकि इसमें कैफीन भी मौजूद होता है। गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए कैफीन को अच्छे से हजम करने और मेटाबोलाइज करने में परेशानी होती है। वहीं हर्बल चाय कई फूलों, जड़ों, पत्तियों और बीजों से बनती है, इसे औषधीय रूप से भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान चाय से जुड़ी जरूरी बातें।
प्रेगनेंट महिलाओं को कैसी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए : प्रेगनेंट महिलाओं को अदरक वाली चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अदरक वाली चाय पीने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा पाउडर के दूध से बनी चाय, बाहर की चाय, अदरक की चाय, कॉफी और फिल्टर कॉफी आदि के सेवन से बचना चाहिए। इनमें कैफीन की मात्रा बेहद अधिक होती है, जो गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है।
प्रेगनेंट महिलाएं कैसी चाय का सेवन कर सकती हैं : जो महिलाएं चाय पीने की शौकीन होती हैं वो प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं हर्बल टी का सेवन कर सकती हैं। प्रेगनेंट महिलाएं लेमन टी, दूध की चाय और ग्रीन टी का सेवन कर सकती हैं। ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए यह शिशु के लिए भी नुकसानदायक नहीं होती। हर्बल टी पीने वाली महिलाओं को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह दो बार से ज्यादा इसका सेवन न करें। प्रेगनेंट महिला के लिए चाय या कॉफी का सेवन करने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी होता है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।