कीवी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, पोटैशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कीवी का फेस पैक भी तैयार किया जा सकता है। जिस तरह इसके सेवन से अनेकों लाभ मिलते हैं उसी तरह इसका फेस पैक भी चेहरे के लिए कई तरह से लाभकारी साबित हो सकता है।
कीवी का फेस पैक आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। यह त्वचा से अधिक साफ और निखरा हुआ दिखाने में मदद कर सकता है। साथ ही प्राकृतिक रूप से चमक लाने में मदद कर सकता है। कीवी में मौजूद विटामिन सी त्वचा में कोलेजन बनाने की प्रक्रिया को समर्थन कर सकता है। कोलेजन त्वचा को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कैसे बनाएं और किस तरह लगाना चाहिए।
1- कीवी और शहद का फेस पैक
अगर आप रूखी त्वचा से परेशान हैं, तो कीवी में शहद मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। कीवी में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जबकि शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए एक पकी हुई कीवी के आधे हिस्से को मैश करके उसमें एक चम्मच शहद मिला दें। अब तैयार मिश्रण को साफ चेहरे पर लगाकर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सामान्य पानी से धो लें और त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगा लें।
2- कीवी और बेसन का फेस पैक
अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो कीवी और बेसन का फेस पैक लाभकारी साबित हो सकता है। यह त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाने के साथ ही चेहरे को फ्रेश और साफ लुक देने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक पकी कीवी का पल्प निकालकर उसमें एक चम्मच बेसन मिला लें। जरूरत के अनुसार थोड़ा दही भी डाल सकते हैं, इससे पेस्ट थोड़ा मुलायम बनता है। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब सूख जाए तो चेहरे को पानी से धीरे-धीरे साफ करें और फिर अपनी त्वचा के अनुसार हल्का मॉइश्चराइजर लगा लें।
डिस्क्लेमर: किसी भी घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। जलन, खुजली या लालिमा होने पर इसे चेहरे पर न लगाएं। ध्यान रहे त्वचा संबंधी किसी भी तरह का बदलाव करने या घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।
यह भी पढ़ें
कैसे बनाएं मसूर दाल का उबटन, साफ और मुलायम त्वचा के लिए इस तरह करें इस्तेमाल
