किचन में हर रोज तेल-चिकनाई का काम होता है। ऐसे में धीरे-धीरे किचन रैक्स, स्टैंड, स्लिप, स्टोरेज शेल्फ और मॉड्यूलर किचन कैबिनेट्स पर भी चिकनाई की परत जमने लगती है। इन्हें साफ करना बेहद मुश्किल हो जाता है। मसाले-तेल गिरने से यह मैल की परत और भी ज्यादा जिद्दी हो जाती है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप कम मेहनत में इन्हें साफ कर पाएंगे।
सबसे पहले करें ये काम
किचन में लगे किचन रैक्स, स्टैंड, स्लिप, स्टोरेज शेल्फ और मॉड्यूलर किचन कैबिनेट्स को साफ करने के लिए सबसे पहले उसके ऊपर रखे डिब्बों को हटाकर रख दें। फिर सूखे कपड़े से पोंछकर साफ करें।
चिपचिपी मैल को ऐसे हटाएं
इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी जैसे बेकिंग सोडा, डिश लिक्विड, गर्म पानी, विनेगर। अब आपको गंदगी वाली जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कना है। फिर गर्म पानी में डिश लिक्विड मिलाकर घोल तैयार करें और स्क्रब से रगड़कर साफ कर लें।
इस तरह चमकाएं स्टैंड और कैबिनेट
दाग-धब्बों और चिपचिपाहट को हटाने के लिए आप आधे गिलास पानी में आधा गिलास विनेगर मिलाएं। तैयार घोल को कैबिनेट पर लगाएं। कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर डिशलिक्विड से इसे माइक्रोफाइबर क्लॉथ द्वारा साफ कर लें।
