khane-mein-namak-jyada-ho-to kya kare: खाना बनाते समय कई बार गलती से नमक ज्यादा या डबल पड़ जाता है। ऐसे में सब्जी का स्वाद बिल्कुल गड़बड़ हो जाता है। खाना बनाने के शौकीन लोग यूं तो अंदाजे से नमक, मिर्च, मसाला बड़ी आसानी से डाल देते हैं। इसके बाद भी ये गलती कई बार हो ही जाती है। ऐसे में अगर आपकी भी सब्जी, दाल, ग्रेवी या किसी भी खाने की चीज में नमक ज्यादा हो जाए तो उसका स्वाद बैलेंस करने के लिए आप उसमें 5 चीजों में से कुछ भी जरूरत के हिसाब से मिला सकते हैं।

दही

सब्जी में नमक को कम करने के लिए आप दही यूज कर सकते हैं। इसके लिए सब्जी में एक से दो चम्मच दही डालें। फिर उसे अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद नमक बैलेंस हो जाएगा।

बेसन

जब भी नमक ज्यादा हो जाए तो आप उसे बैलेंस करने के लिए बेसन का इस्तेमाल करें। आप इसमें भुना बेसन भी डाल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बेसन को तवे पर ड्राई रोस्ट करें। फिर ग्रेवी में डालकर सब्जी को कुछ देर उबाल लें।

ब्रेड

अगर आप कोई ग्रेवी वाली सब्जी या डिश बना रहे हैं तो उसमें नमक तेज होने पर आप ब्रेड के इस्तेमाल से भी कर सकते हैं। ग्रेवी कम लगे, तो इसमें थोड़ा गरम पानी एड कर सकते हैं।

आटे की गोली

अगर आपने दाल या फिर ग्रेवी वाली बनाई है और उसमें नमक तेज हो जाए तो उसमें आटे की गोली डाल सकते हैं। सर्व करने से पहले इस गोली को निकालकर साइड जरूर कर दें।

उबला हुआ आलू

आप उबले हुए आलू का इस्तेमाल करके भी सब्जी में नमक की मात्रा को कम कर सकते हैं। जिस सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है, उसमें उबला हुआ आलू मैश करके अच्छे से मिला दें। इससे नमक का टेस्ट सही हो जाएगा।