Nimbu Storage Tips: रसोई में नींबू का उपयोग लगभग हर रोज किया जाता है। यह स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखता है। वहीं, कई बार लोग नींबू अधिक मात्रा में खरीद लेते हैं। ऐसे में वे बहुत जल्दी खराब होने लगते हैं।
अगर आपने भी मार्केट से नींबू अधिक खरीद लिए हैं, तो उन्हें सही तरीके से स्टोर करके लंबे समय तक ताज़ा रख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए 5 आसान तरीके लेकर आए हैं, जिनसे आप नींबू को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकते हैं।
फ्रिज में करें स्टोर
आप नींबू को फ्रिज में सही तरीके से स्टोर कर सकते हैं। यदि आप नींबू को फ्रिज में रख रहे हैं, तो सबसे पहले उन्हें एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में डालें। इससे नींबू जल्दी नहीं सूखते। आप इन्हें फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में रख सकते हैं। इस तरीके से नींबू 2 से 3 हफ्ते तक ताजा बने रह सकते हैं।
पानी का उपयोग
अगर आप नींबू को लंबे समय तक रसदार बनाए रखना चाहते हैं, तो एक बाउल में पानी भरकर उसमें नींबू डालें और फ्रिज में रख दें। पानी में डूबे रहने से नींबू की बाहरी त्वचा सख्त नहीं होती और अंदर का रस बना रहता है। यह तरीका नींबू को सूखने से बचाने में काफी असरदार है।
एल्युमिनियम फॉयल का करें उपयोग
नींबू को स्टोर करने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल या पेपर रैप का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए हर नींबू को अलग-अलग पेपर या फॉयल में लपेटें। इससे नींबू में नमी बनी रहती है, जिससे वे लंबे समय तक ताजा बने रहते हैं।
