प्रेग्नेंसी के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद हर महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव होने की वजह से बालों पर भी इसका काफी असर पड़ता है। डिलीवरी के कुछ महीनों बाद कई महिलाओं को सामान्य से ज्यादा बाल झड़ते हुए दिखाई देते हैं। इसे पोस्टपार्टम हेयर लॉस कहा जाता है। आमतौर पर यह समस्या कुछ समय बाद धीरे-धीरे कम होने लगती है। लेकिन कई बार यह समस्या बढ़ भी जाती है। बच्चे के जन्म के बाद तनाव, नींद पूरी न होना और खानपान में पोषक तत्वों की कमी होने की वजह से भी बाल टूटना बढ़ सकता है।

अब जानें क्या है कटरीना कैफ के खूबसूरत बालों का सीक्रेट?

कटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू में अपने बालों की देखभाल से जुड़ी एक खास बात साझा की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी सास घर पर उनके लिए हेयर ऑयल तैयार करती हैं। इस तेल को बनाने के लिए प्याज, आंवला, एवोकाडो और कुछ अन्य चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

उन्होंने इसे बनाने के तरीके के बारे में भी जानकारी साझा की थी। कटरीना के मुताबिक इस हेयर ऑयल को बनाने का तरीका भी थोड़ा अलग है। इन चीजों को लोहे की कड़ाही या बर्तन में डालकर धीमी आंच पर काफी देर तक पकाया जाता है। कटरीना ने इस तेल को अपने बालों के लिए खास बताया था। घर पर तैयार होने वाला यह तेल उनके हेयर केयर रूटीन का हिस्सा है।

बालों की देखभाल में कैसे काम आ सकते हैं प्याज, आंवला और एवोकाडो?

प्याज में सल्फर से जुड़े यौगिक पाए जाते हैं। हालांकि, प्याज का रस या तेल लगाने से हर व्यक्ति में बालों की ग्रोथ बढ़ती है, इसके पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। वहीं आंवले की बात करें तो तो इसमें विटामिन सी और दूसरे पोषक तत्व होते हैं। एवोकाडो में फैट और कई पोषक तत्व होते हैं। एवोकाडो से तैयार कुछ हेयर केयर उत्पाद बालों को मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं। इससे रूखे बालों को बेहतर महसूस कराने में मदद मिल सकती है।

बालों को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल भी है जरूरी

बालों की देखभाल के लिए सिर्फ तेल लगाना ही काफी नहीं है। रोजमर्रा की कुछ आदतें भी इसमें अहम भूमिका निभाती हैं। इसके लिए कटरीन संतुलित डाइट लेती हैं। बालों को टूटने से बचाने के लिए आप भी खाने में प्रोटीन, आयरन और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा नींद पूरी करने की कोशिश करें। जल्दबाजी में कभी बालों को न संवारें। गीले बालों को जोर से कंघी करने, बार-बार हीट स्टाइलिंग और बहुत कसकर बाल बांधने से बचें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। बालों की समस्या के कारण हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं। किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले त्वचा पर उसका पैच टेस्ट करें। डिलीवरी के बाद बहुत ज्यादा या लंबे समय तक बाल झड़ने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।