क्या आप भी घर पर कटहल का अचार बनाने की सोच रहे हैं? तो सबसे पहले यह जान लें कि अचार डालने का सही मौसम कौन-सा है। गर्मियों और बरसात की शुरुआत के बीच का समय कटहल का अचार डालने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान बाजार में ताजा कटहल आसानी से मिल जाता है।
साथ ही धूप भी अच्छी रहती है, जिससे अचार लंबे समय तक सुरक्षित रह सकता है। कटहल का अचार स्वादिष्ट बने इसके लिए आपको अचार डालने के तरीके के साथ-साथ अचार बनाने के लिए कौन-कौन से मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं और उन्हें तैयार करने का सही तरीका क्या है, यह भी पता होना चाहिए।
कटहल के अचार का मसाला कैसे बनाएं?
1 किलो उबले और सूखे कटहल के लिए आपको चाहिए ये मसाले
सबसे पहले नोट करें साबुत मसाले
2 बड़े चम्मच राई (पीली सरसों)
1 बड़ा चम्मच काली सरसों
1 बड़ा चम्मच सौंफ
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
1 छोटा चम्मच कलौंजी
पाउडर मसाले
2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 से 1½ बड़ा चम्मच नमक (स्वादानुसार)
अन्य सामग्री
2-3 बड़े चम्मच नींबू का रस (वैकल्पिक)
200-250 मिली सरसों का तेल
कटहल के लिए इस तरह बनाएं मसाले
सबसे पहले मसालों को भूनें
आपको करना यह है कि राई, सौंफ और मेथी दाना को धीमी आंच पर 1-2 मिनट हल्का भून लें। ऐसा करने से मसालों की नमी निकल जाती है और उनकी खुशबू बेहतर आती है।
अब ठंडा करके पीस लें
भुने हुए मसालों को ठंडा होने दें और फिर दरदरा पीस लें। इस बात का ध्यान रखें कि मसालों को बहुत बारीक पाउडर न बनाएं। दरदरा मसाला अचार में बेहतर टेक्सचर देता है।
अब आती है बाकी मसाले मिलाने की बारी
अब आपको पीसे हुए मसाले में कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिला देना है।
सरसों का तेल तैयार करें
सरसों के तेल को धुआं उठने तक गर्म करें। फिर पूरी तरह ठंडा होने दें। ऐसा करने से कच्ची गंध कम हो जाती है और अचार का स्वाद बेहतर बनता है।
अब मिलाएं कटहल में मसाले
उबले हुए कटहल को पूरी तरह ठंडा और सूखा लें। अब उसमें तैयार मसाला और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
अब रख दें धूप दिखाने के लिए
अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भरें। 3-5 दिन तक रोज कुछ घंटे धूप में रखें और साफ चम्मच से चलाएं।
कटहल का अचार डालने का तरीका
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 किलो कटहल के टुकड़े
1/2 किलो कच्ची कैरी
1 कटोरी राई दाल
4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच हल्दी पाउडर
4-6 लौंग
4-6 काली मिर्च
1 चम्मच हिंग पाउडर
1/2 लिटर तेल
1/2 कटोरी सौंफ
नमक स्वादानुसार
अचार डालने की विधि
सबसे पहले कटहल उबालकर नर्म कर लें। फिर पानी निकाल कर कपड़े पर सुखा लें। कटहल को उबालने के बाद अच्छी तरह सुखाना बहुत जरूरी है। यदि उसमें नमी रह गई तो अचार जल्दी खराब हो सकता है, चाहे मसाले कितने भी अच्छे क्यों न हों। इसे साइड रख दें। अब सौंफ को दरदरा पीस लें। कैरी के छिलके निकाल उसे घिस लें।
कड़ाही में तेल गर्म करें। इसके बाद राई दाल मिलाएं। राई दाल मूल रूप से छिलके रहित और दरदरी पिसी हुई या दो टुकड़ों में टूटी हुई सरसों (राई) होती है। इसके बाद सौंफ, हींग, हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर कटहल के टुकड़ों में स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। कच्ची कैरी आएं। अब लास्ट में तैयार कटहल के अचार का मसाला मिलाएं। कटहल का अचार तैयार हो जाएगा।
