करवाचौथ पर सोलह श्रृंगार करने का खास महत्व होता है। लाल चूड़ियां, मेहंदी और बिछिया के साथ पैरों में आलता भी सुहागिनों के शृंगार का हिस्सा होता है। इस बार महावर को आप सिंपल तरीके से लगाने की बजाय कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। पैरों के किनारों पर बेल-बूटे, उंगलियों के पास बारीक पैटर्न या मेहंदी के साथ आलता का कॉम्बिनेशन आपके पैरों को सुंदर दिखा सकता है।
बता दें कि आलता, जिसे महावर भी कहा जाता है, पैरों को लाल रंग से सजाने की एक पारंपरिक प्रथा है। खासकर बंगाल, ओडिशा और उत्तर भारत के कई हिस्सों में त्योहारों, धार्मिक अनुष्ठानों और शादियों के दौरान इसे लगाने का चलन है। हिंदू परंपराओं में लाल रंग को शुभता, प्रेम और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। इसी वजह से दुल्हनों और सुहागिन महिलाओं के शृंगार में आलता की खास जगह है।

पैरों में आप इस बार आलता को मेहंदी के साथ लगाएं। मेहंदी से डिजाइन बनाएं फिर आलता से उसे भरें। या फिर पहले आलता लगाएं और उसके बाद उसके आसपास मेहंदी की डिजाइन बनाएं। इससे आपके पैरों को बिल्कुल ही अलग लुक मिलेगा।

पैरों पर आप इस तरह से आलता की बेल बना सकती हैं। उन्हें सफेद कुमकुम सेसजा सकती हैं। या फिर सिर्फ अलता से ही गोल-गोल बूटी बना सकती हैं।

सीधी-सीधी आलता की डिजाइन बनाने की बजाए आप उसे इस तरह से लगा सकती हैं। साथ में कुमकुम से उसके पास गोल बिंदी लगाएं या फिर कोई डिजाइन बनवाएं।

आलता डिजाइन में आप ऐसा कुछ भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें बीच में पत्तियों से पैरों को सजाएं। फिर लाइनें बनाएं। यह दिखने में बहुत सुंदर लगेगा।
