Karwa Chauth Chura Set Designs: करवाचौथ महिलाओं के लिए बहुत ही खास त्योहार होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही इस अवसर पर सोलह श्रृंगार भी करती हैं। इस दौरान अपने लुक को खास बनाने के लिए वे कई दिनों पहले से ही तैयारियां करने लगती हैं। साड़ी से लेकर ज्वेलरी तक हर चीज का ख्याल रखा जाता है। लुक को आकर्षक और खूबसूरत बनाने में चूड़ियां भी अहम भूमिका निभाती हैं। अगर आपने आउटफिट डिसाइड कर ली है और उसके साथ चूड़ा सेट को लेकर कंफ्यूजन है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल हम आपके लिए कुछ ऐसे चूड़ा सेट डिजाइन लेकर आए हैं, जिनसे आइडिया लिया जा सकता है।

चूड़ा सेट आउटफिट का रंग, डिजाइन और वर्क देखकर चुन सकती हैं। आइए देखते हैं चूड़ा सेट के डिजाइन्स जिनकी मदद से हाथों की खूबसूरती बढाई जा सकती है।

सिल्क चूड़ा सेट

थोड़ा हटके और यूनिक चूड़ा सेट पहना चाहती हैं, तो सिल्क थ्रेड वाले ये चूड़ा सेट बेहतर विकल्प हो सकता है। इस तरह के चूड़ा सेट साड़ी या सूट के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है। अनारकली सूट या इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ कुंदन वर्क ज्वेलरी के साथ इस तरह के डिजाइन वाला चूड़ा पेयर कर सकती हैं।

हैवी चूड़ा सेट

चूड़ियों को मिनिमल रखते हुए कंगनों को हैवी डिजाइन वाले चुन सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाले चूड़ा सेट करवाचौथ लुक को खास बनाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर सकते हैं। इन्हें आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।

कुंदन चूड़ा सेट

ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कुंदन वर्क ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। हाथों में मैचिंग कुंदन चूड़ा सेट को पेयर किया जा सकता है। इस तरह के चूड़ा सेट त्योहारों और शादी के मौके पर काफी खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं। अगर आप किसी और रंग की साड़ी पहन रही हैं, तो उसके अनुसार चूड़े का रंग चुन सकती हैं।

लटकन चूड़ा सेट

करवाचौथ पर ज्यादातर महिलाएं लाल साड़ी पहनना पसंद करती हैं। जिसके साथ आप इस तरह के लटकन वाले चूड़ा सेट पेयर कर सकती हैं। इस तरह के चूड़ा सेट में नीचे की तरफ मोती या घुंघरू लगे होते हैं। अगर आप चूड़े को बाद में भी पहनना चाहती हैं, तो लटकन वाली चूड़ियों को हटाकर भी पहन सकती हैं।

पर्ल और स्टोन चूड़ा सेट

इस तरह के चूड़ा सेट में मोतियों के साथ स्टोन की महीन कारीगरी की जाती है। इस तरह के चूड़ा सेट करवाचौथ के अलावा शादी, त्योहारों या खास मौकों पर कैरी किया जा सकता है। अगर शादी के बाद यह आपका पहला करवाचौथ है, तो इस तरह के डिजाइन से आइडिया लिया जा सकता है।