भारतीय संसद का मानसून सत्र इस समय पूरे जोर-शोर से चल रहा है। संसद के अंदर पक्ष-विपक्ष में कई मुद्दों को लेकर जमकर बहस करते हुए देखा गया। मानसून सत्र में सिर्फ मुद्दा चर्चा में नहीं रहते, बल्कि नेताओं और महिला सांसदों के लुक भी अक्सर लाइमलाइट में छा जाते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने एक लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने अपने इस पूरे लुक के लिए करीब 56 लाख रुपये खर्च किया है।
कंगना रनौत अक्सर कई मौकों पर खूबसूरत हथकरघा साड़ियों में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वह आकर्षक एक्सेसरीज भी कैरी करती हैं, जिसकी खूब चर्चा होती है। अभिनेत्री के पास साड़ियों का एक बड़ा कलेक्शन है। फिलहाल उनके जिस लुक और आउटफिट की कीमत की चर्चा हो रही है, उसमें वह साड़ी के साथ एक शानदार बैग के साथ नजर आईं। संसद परिसर के बाहर निकलते हुए अभिनेत्री बेहद खूबसूरत और एलिगेंट दिखीं।
कंगना का साड़ी में सादगी भरा लुक
कंगना रनौत ने मणिपुर के ब्रांड NUPI की बेबी ब्लू रंग की एरी सिल्क साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का ब्लाउज और आइवरी रंग के साबर स्लिप-ऑन जूते पहने थे, जिससे उनका लुक और भी निखरकर सामने आ रहा है। हालांकि, लोगों का ध्यान उनके कपड़ों से ज्यादा एक्सेसरीज ने खींचा। इंटरनेट पर इस वक्त अभिनेत्री का डिजाइनर बैग और घड़ी की कीमत सुर्खियां बटोर रही हैं।

काफी महंगा है हर्मीस बिर्किन का बैग
कंगना रनौत ने टोगो लेदर से बना हर्मीस बिर्किन का बैग लिया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। सोदबीज के मुताबिक, टोगे लेदर बछड़े की खाल से बनाया जाता है। इसकी सतह मुलायम और हल्की उभरी हुई होती है, जो खरोंच और पानी से काफी हद तक बची रहती है। यह काफी हल्का होता है। टोगो लेदर की हल्की बनावट की वजह से इसका रंग गहरा और मैट नजर आता है, जो इसे मॉडर्न और सादगी भरा लुक देता है। यह मजबूत होने के साथ-साथ लचीला भी होता है, इसलिए इसे केली रिटॉर्न जैसे बैग में इस्तेमाल बेहतर माना जाता है। टोगो लेदर का इस्तेमाल हर्मीस के कई मॉडल्स में किया जाता है, लेकिन छोटे एक्सेसरीज या सख्त सेलियर डिजाइन में यह कम देखने को मिलता है। ऐसे डिजाइन में ज्यादा सख्त लेदर की जरूरत होती है। यही वजह है कि टोगो लेदर और बिर्किन का यह कॉम्बिनेशन बाजार में काफी पसंद किया जाता है।

इतने लाख रुपये की है घड़ी
सिर्फ बैग नहीं बल्कि कंगना रनौत की घड़ी भी काफी कीमती है। अभिनेत्री की कलाई पर चॉकलेट ब्राउन डायल वाली रोलेक्स लेडी-डेटजस्ट घड़ी नजर आई। इसे घड़ी बनाने के इतिहास में एक खास उपलब्धि माना जाता है। इसे पहली सेल्फ-वाइंडिंग और वाटरप्रूफ क्रोनोमीटर कलाई घड़ी थी, जिसमें तारीख दिखाने की भी सुविधा थी। रोलेक्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह घड़ी पहली बार 1945 में लॉन्च की गई थी। बाद में 1953 में इसमें साइक्लॉप्स लेंस जोड़ा गया, जो तारीख को बड़ा करके दिखाता है। तब से डेटजस्ट में समय के साथ कई बदलाव किए गए हैं, लेकिन यह आज भी रोलेक्स की क्लासिक और खूबसूरत डिजाइन वाली घड़ियों में से एक है। अभिनेत्री की इस घड़ी की मौजूदा कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है।
बैग-घड़ी ही नहीं, छाता भी है महंगा
कंगना रनौत ने सिर्फ बैग और घड़ी नहीं बल्कि कीमती छाता भी कैरी किया था। गुड अर्थ के इस प्रिंटेड छाते की कीमत करीब 6,100 रुपये है। इसके बाहरी हिस्से पर ब्रांड का खास हिंद महासागर प्रिंट दिखाई दे रहा है। वहीं, अंदर की तरफ शेवरॉन पैटर्न बना हुआ है।
